शुरू होने वाला है हरियाणा के इस हाईवे का काम, 10 साल का इंतजार खत्म
TODAY HARYANA NEWS : क्षेत्रवासियों के लिए खुशखबरी है। लोगों का दस वर्ष का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। इस स्टेट हाईवे के निर्माण से जनता का सफर भी आसान होगा वहीं समय भी बचेगा।
HR BREAKING NEWS (ब्यूरो)। जल्द ही ओल्ड स्टेट हाईवे 148 बी (Old State Highway 148B) का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कार्पोरेशन (HSRDC) ने रिकॉल किए गए टेंडर बुधवार को तकनीकी रूप से खोल दिए हैं।
ये भी जानें हिसार के बाद एक और जिले में बनेगा एयरपोर्ट, भूमि खरीद प्रक्रिया शुरू
अब विभाग के उच्च अधिकारियों से तकनीकी तथा वित्तीय स्वीकृति का इंतजार रहेगा। स्वीकृति आने के बाद विभाग की आगे की कार्रवाई शुरू कर देगा। अभी निर्माण कार्य शुरू होने में दो से तीन महीने और लग सकते हैं। विभाग (HSRDC) की ओर से पेड़ों की कटाई के लिए अपनी प्रक्रिया पूरी कर रहा है। जल्द ही पेड़ कटाई का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
2014 में दिया था राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा
बता दें कि पिछले आठ वर्षों से नारनौल-महेंद्रगढ़-चरखी दादरी स्टेट हाईवे (Narnaul-Mahendragarh-Charkhi Dadri State Highway) नहीं बन पा रहा। हुड्डा सरकार (hooda government) ने 2012 में इस सड़क को स्टेट हाईवे घोषित किया था। उसके बाद 2014 में केंद्र की भाजपा सरकार ने इसको राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा (National Highway Status) दे दिया था।
बाद में इसको दोबारा डीनोटिफाई (denotify) कर इसे स्टेट हाईवे में बदल दिया गया। अब एचएसआरडीसी की ओर से रोड बनाने की कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को तकनीकी रूप से टेंडर (Tender) ओपन हो चुके हैं। जल्द इस पर काम शुरू हो जाएगा। वर्तमान में रोड की हालत जर्जर हो रखी है। 15 से 20 फुट लंबे गड्ढ़े हो रखे हैं। नारनौल से महेंद्रगढ़ (Narnaul to Mahendragarh) 25 किलोमीटर दूरी तय करने में एक घंटे का समय लग जाता है। रोड बन जाने के बाद गाड़ियों की रफ्तार बढ़ जाएगी। 25 किलोमीटर का रास्ता मात्र 25 मिनट में तय हो जाएगा।
ये भी जानें हिसार के बाद एक और जिले में बनेगा एयरपोर्ट, भूमि खरीद प्रक्रिया शुरू
19 महीने में प्रदेश सरकार टेंडर (Tender) ओपन तक पहुंची
बता दें कि एनएएचआई (NAHI) ने जून 2020 में नारनौल से चरखी दादरी रोड (Narnaul to Charkhi Dadri Road) को डिनोटिफाई कर दिया था। डिनोटिफाई होने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा रोड बनाया जाना था। इस रोड का नाम ओल्ड स्टेट हाईवे 148बी (Old State Highway 148B) दिया गया।
सरकार ने इस रोड को बनाने के लिए एजेंसी तलाश करने में एक वर्ष से अधिक समय लगा दिया। एक वर्ष बाद 2021 में एचएसआरडीसी (HSRDC) को रोड बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी किए। सरकार की ओर से 298 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली। जुलाई माह में डीपीआर के लिए टेंडर लगाए गए थे।
16 नवंबर को टेंडर (Tender) लगाए गए जो 4 जनवरी को ओपन किए गए थे। मात्र एक कंपनी टेंडर (Tender) लगाए जाने की वजह से उसी दिन टेंडर रिकॉल किए। बुधवार को टेंडर ओपन दोबारा ओपन किए गए हैं। अभी रोड का निर्माण कार्य शुरू होने में दो महीने का समय लग सकता है।
महेंद्रगढ़-नारनौल (Mahendragarh-Narnaul) को 16 जिलों से जोड़ने वाला हाईवे
महेंद्रगढ़, नारनौल को प्रदेश के 16 जिले इसी हाईवे के जरिये जुड़ते हैं। दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत व कैथल को जोड़ने के लिए यह हाईवे उपयोग होता है। राजस्थान के कोठपुतली से पंजाब, चंडीगढ़ व हिमाचल को भी यही हाईवे (Old State Highway 148B)जोड़ता है।
बुधवार को तकनीकी टेंडर ओपन हो चुके हैं। दो एजेंसियों ने इसके लिए आवेदन किया है। तकनीकी एवं वित्तीय अप्रवूल (Approval) आने के बाद विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
ये भी जानें हिसार के बाद एक और जिले में बनेगा एयरपोर्ट, भूमि खरीद प्रक्रिया शुरू
132 फुट चौड़ी बनेगी सड़क
यह रोड एचएसआरडीसी (HSRDC) की ओर से 132 फुट चौड़ी बनाई जाएगी। बीच में लगभग तीन फुट का डिवाइडर भी होगा। रेलवे ओवर ब्रिज के साथ दूसरा ओवरब्रिज भी बनाया जाने का प्रावधान भी है। यह शहर के बीचों बीच गुजरेगा तथा नांगल सिरोही (Nangal Sirohi) गांव के पास बाईपास होकर गुजरेगा।