{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा पंजाब की ये 16 ट्रेनें रद्द, कुछ गाड़ियों का रूट डायवर्ट

Haryana Punjab Cancel train List रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर बेहद खास हो सकती है। रेलवे (railway) से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि हरियाणा पंजाब (haryana punjab) की 16 ट्रेनें रद्द रहेगी। जिसका सामना यात्रियों को 25 मई तक करना पड़ेगा। वहीं कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट (train route divert)  किया गया है। आइए नीचे खबर में जानते है कि हरियाणा पंजाब की किन ट्रेनों (haryana punjab train) को रद्द किया गया है और किन ट्रेनों का रूट हुआ है डायवर्ट
 

HR Breaking News, हरियाणा डिजिटल डेस्क, हरियाणा के जिले करनाल (karnal) में आज से 25 मई तक अलग-अलग ट्रेनें रद्द की गई है। ऐसे में अपने घरों से निकलने से पहले अपनी रेलगाड़ी की जानकारी लेने के बाद ही निकले। करनाल से होकर जाने वाली 16 ट्रेनें (indian railway) रद्द की गई।

इनमें कोई पांच तो कोई तीन दिन तक रद्द की गई है। बताया गया कि उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल (Ambala Division of Railways) में अंबाला लुधियाना मार्ग के गोविंदगढ़ स्टेशन (Govindgarh Station of Ambala Ludhiana Road) पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। ऐसे में रेलों की आवाजाही बाधित रहेगी।

हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

 

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 25 मई तक कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनों के रूट बदलकर शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को कुछ स्टेशनों तक रोककर चलाया जाएगा। ऐसे में इन ट्रेनों की सीट आरक्षित करवाने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है। 21 से 24 मई तक दिल्ली अमृतसर दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (Delhi Amritsar Delhi Intercity Express)  12459/12460 को रद्द किया गया है।

हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

 

21 से 24 मई तक जालंधर सिटी नई दिल्ली जालंधर सिटी 14682/14681 इंटरसिटी एक्सप्रेस (Intercity Express) को रद्द किया गया। 21 से 23 मई तक दिल्ली जंक्शन श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (Delhi Junction Shri Mata Vaishno Devi Katra Express) 14033 को रद्द किया गया है। 22 से 24 मई तक श्री माता वैष्णो देवी कटरा से दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस (Shri Mata Vaishno Devi Katra to Delhi Junction Express) 14034 को रद्द किया गया है। 21 मई को 22551 दरभंगा जालंधर सिटी एक्सप्रेस (Darbhanga Jalandhar City Express) को रद्द किया गया है। 22 मई को 22552 जालंधर सिटी दरभंगा एक्सप्रेस को रद्द किया गया।

हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

 

22 से 24 मई तक 22429 दिल्ली पठानकोट एक्सप्रेस (Delhi Pathankot Express) को रद्द किया गया। 23 से 25 मई को 22430 पठानकोट दिल्ली एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। 21 मई को 15211 दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। 23 मई को 15212 अमृतसर दरभंगा एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। 22 मई को 09097 बांद्रा जम्मू तवी स्पेशल एक्सप्रेस (Bandra Jammu Tawi Special Express) को रद्द किया गया है। 24 मई को 9098 जम्मू तवी बांद्रा स्पेशल एक्सप्रेस को रद्द किया गया। 23 से 24 मई तक 12497/12498 नई दिल्ली अमृतसर नई दिल्ली शान-ए-पंजाब को रद्द किया है।