{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में इन लोगों को हर महीने मिलेगी 2500 रुपए पेंशन, सीएम मनोहर लाल का बड़ा ऐलान

Ayushman Bharat वीरवार को हरियाणा सीएम मनोहर लाल (haryana cm manohar lal) ने लोगों को बड़ी सौगात देते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब हरियाणा (haryana) में योजना (yojana) के तहत चुनिदां लोगों को हर महीने 2500 रुपए की पेंशन मिलने वाली है। जानकारी देते हुए सीएम मनोहर लाल (CM Manohhar lal) ने बताया कि उनके पास पीपीपी (PPP) के जरिए 69 लाख लोगों को डाटा सेव है। आइए नीचे खबर में जानते है लेटेस्ट अपडेट
 

HR Breaking News, हरियाणा डिजिटल डेस्क,  मुख्यमंत्री मनोहर लाल (cm manohar lal) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही है। हमारा दायित्व कमल के आशीर्वाद से प्रेरणा लेकर आमजन की दुख तकलीफों को दूर करना है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता अंत्योदय की भावना के साथ समाज की अंतिम पंक्ति वैसे व्यक्ति की समस्या का समाधान करने के लिए कार्य करें।

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल कमल का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। कैंसर और थैलेसीमिया के मरीजों को भी मिलेगी पेंशन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 69 लाख लोगों का डाटा पीपीपी (Pariwar pahchan patar)  के जरिये हमारे पास है। एक लाख 80 हजार वार्षिक से कम आय वाले परिवार को आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) का लाभ भी देंगे।

हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत दस लाख नए परिवारों को बीपीएल योजना (BPL Yojana in Haryana) का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PM Jivan jyoti bima yojana) व सडक़ सुरक्षा बीमा योजना (road safety insurance plan) जैसी योजनाओं में प्रीमियम की आधी राशि केंद्र सरकार देती है लेकिन जरूरत पड़ी तो इसकी आधी राशि प्रदेश सरकार भी देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेज 3, 4 के कैंसर मरीजों को हमने 2500 रुपए प्रतिमाह पेंशन देने की घोषणा की है और थैलेसीमिया के मरीजों को भी हम मदद करते हुए 2500 रुपये मासिक पेंशन देंगे।

 

 

इस दौरान सीएम ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि उन्हें अपने नाम के साथ-साथ कमल को भी याद रखना है। आमजन तक पहुंचकर जनसंपर्क करना है और सरकार की सभी नीतियों का जरूरतमंद व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अगर हम समय पर जरूरतमंद की मदद करेंगे तो इसका लाभ पार्टी संगठन को भी होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए 5 क की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है।

 

लेटेस्ट खबरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

 

उन्होंने कहा कि इसमें कार्यालय, कार्यकर्ता, को, कार्यक्रम और कार्यपद्धति शामिल है। उन्होंने कहा कि हमें इन सभी कार्यों के साथ-साथ कमल पर भी हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि इसी संकल्प को लेते हुए हमने प्रदेश के सभी 22 जिलों में तैयार होने वाले पार्टी कार्यालय के नाम के साथ कमल शब्द जोडऩे का नर्णिय लिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय हम सभी के लिए सेवा का मंदिर हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यालय आमजन की सेवा का केंद्र बनेंगे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम, रोहतक, पंचकूला कार्यालय क्षेत्रीय कार्यालय के तौर पर भी कार्य करेंगे। उन्होंने कम समय में कार्यालय तैयार करने के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।