Haryana में पंचायती उप चुनाव की तारीख का ऐलान, निर्वाचन आयोग ने दी जानकारी
हरियाणा में जल्दी ही पंचायती चुनाव होने जा रहे हैं और निर्वाचन आयोग ने इसकी जानकरी देते हुए बताया है की जल्दी ही राज्य में आचार संहिता लागू कर दी जाएगी | कब है ये चुनाव, आइये जानते हैं
HR Breaking News, New Delhi : हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव 9 जुलाई को होंगे। कुल 1983 पदों पर होने वाले चुनावों को लेकर हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन पदों पर उप चुनाव होना है, उनमें पंच 1958, सरपंच 18, ब्लाॅक समिति 5 और जिला परिषद के के 2 पद शामिल हैं।
सरकार का बदला मूड, 8th Pay Commission को लेकर दी खुशखबरी
इन उपचुनावों को लेकर संबंधित जिलों के डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी 15 जून को सूचना प्रकाशित करेंगे। 21 से 26 जून तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जबकि 27 जून को दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 28 को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 9 जुलाई को होने वाला चुनाव सुबह 7 बजे से शाम 6 तक मतदान होगा। उपनचुनाव उन पदों को लेकर हो रहा है, जहां पर या तो आवेदन नहीं या फिर किसी के रिजाइन के बाद पद खाली हो गए। गौरतलब है कि नवंबर 2022 में हरियाणा में पंचायती राज के चुनाव हुए थे।