{"vars":{"id": "93802:4123"}}

ऐलनाबाद में टेल के गांवों में पेयजल संकट, खारा पानी पीने से लोग हो रहे बीमार

 

Sirsa News: ऐलनाबाद में ढाणी शेरा भाखड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी की टेल पर बसे लगभग 10 से ज्यादा गांव में पीने के पानी का संकट गहरा होता जा रहा है. कर्मशाना, ढाणी शेरा, मिठनपुरा, किशनपुरा, खारी सुरेरां समेत कई गांव में पेयजल संकट की वजह से 20 हजार से ज्यादा लोग जल घर में लगे बोरवेल का खारा पानी पीने को मजबूर है. इसी समस्या के चलते उन्हें पानी बाहर से मंगवाना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की समस्या की बार-बार जानकारी देने के बाद भी किसी तरह का ठोस समाधान नहीं किया जा रहा. ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों खेतों में फसल सीजन के चलने के कारण पानी की मांग बढ़ गई है. दूसरी और टेल के अंतिम छोर पर बसे गांवों तक नहरी पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है. इससे जलघर की डिग्गीयां नहीं भर रही. मजबूरी में ग्रामीण में पैसा खर्च करके निजी स्तर पर पानी की व्यवस्था कर रही है.

15 सितंबर तक पानी की बड़ी फिर भी जलघरों में पानी नहीं

 ग्रामीणों के अनुसार ढाणी शेरा भाखड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी की नहरी पानी की बारी 1 सितंबर से 15 सितंबर तक है. इसके बावजूद अब तक गांव के जलघर को पानी पहुंचाने वाली बूस्टिंग स्टेशन की पाइपलाइन तक एक बूंद पानी नहीं पहुंचा है. ग्रामीणों ने मांग की है की नहरी पानी की बारी को 15 सितंबर के बजाय 25 सितंबर तक बढ़ाया जाए ताकि टेल के अंतिम गांव के जलघर की डिग्गीयां भर सके.

ग्रामीणों ने बताया कि जल गर्मी लगे बोरवेल का पानी खारा है. इसको पीने के बाद लोगों को उल्टी, दस्त और बुखार जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गांव को तत्काल प्रभाव से स्वच्छ नहरी पेयजल उपलब्ध करवाया जाए. अगर पेयजल संकट का समाधान नहीं हुआ तो वह धरना प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे.