Haryana ka Mausam : हरियाणा में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया नया अपडेट
Haryana ka Mausam : हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्य में मौसम करवट बदल रहा है। बारिश का सिलसिला अब थम गया है और ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने इस बीच ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए हरियाणा में अगले 7 दिन के मौसम का अपडेट जारी किया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं।
HR Breaking News - हरियाणा में मानसून की विदाई हो चुकी है और पिछले काफी दिनों से बारिश नहीं हुई है। ज्यादातर जिलों में बारिश का दौर अब रख चुका है और मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 1 अक्टूबर (1 October ka mausam) 2026 की शुरुआत के साथ ही ठंड का एहसास होने लगा है। आए दिन ठंड का असर बढ़ता जा रहा है।
अगले 7 दिन में कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा (kal ka Mausam) में अगले 7 दिन तेज बारिश को लेकर कोई भी संभावना नहीं है। बुधवार को राज्य के औसत तापमान में मंगलवार की तुलना में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
तापमान में बड़ा बदलाव -
बुधवार को महेंद्रगढ़ (Mahendragarh Mausam) में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, हिसार में 34.9 डिग्री सेल्सियस, नूंह में 34.8 डिग्री सेल्सियस, बालसमंद में 34.7 डिग्री, फरीदाबाद में 34.4 डिग्री, सिरसा में 34 डिग्री, भिवानी में 34 डिग्री, सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं रेवाड़ी के बावल में 33.9 डिग्री, चंडीगढ़ में 33.6 डिग्री, चरखी दादरी में 33.2 डिग्री, अंबाला में 33.2 डिग्री, जींद में 32.6 डिग्री, नारनौल में 33 डिग्री, करनाल में 32.5 डिग्री, कुरुक्षेत्र में 32.4 डिग्री, झज्जर में 32.4 डिग्री और उचाना में 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है।
30 डिग्री से नीचे आया पारा -
प्रदेश के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे भी दर्ज किया गया है। सोनीपत में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं कैथल में 30.8 डिग्री और यमुनानगर के दामला में 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
गुरुग्राम में रहा सबसे कम तापमान -
प्रदेश (mausam update) में दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के ओश न्यूनतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। गुरुग्राम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
IMD के अनुसार अगले 7 दिनों तक हरियाणा (Haryana weather) में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। तापमान में हल्का बदलाव आएगा।