Haryana News : 9 फरवरी को मिलेगा इन खिलाड़ियों को सम्मान, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे सम्मानित

Haryana Sports News : देश के सबसे ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा राज्य से आते हैं। हरियाणा के अनेकों खिलाड़ियों ने देश को कई बार गोल्ड मेडल दिलाया है। खेल प्रतियोगिता में भारत देश हमेशा ऊपर रहा है और खिलाड़ियों ने देश के नाम ऊंचा रखने के लिए जी-जान की बाजी लगा दी है। अब 38वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) 9 फरवरी सम्मानित को करेंगे। बता दें कि यह समारोह गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (Haryana Sports News)। खेल-कूद में हमेशा से भारत देश का हरियाणा राज्य आगे रहा है। एक प्रसिद्ध कहावत तो आपने सुनी ही होगी, "देसां मा देस हरियाणा, जित दूध दही का खाणा। हरियाणा की पहचान और यहाँ की पौष्टिक जीवनशैली को दर्शाती है। पौष्टिक आहार की ताक खिलाड़ियों के शरीर पर खूब झलकती है। यही वजह है कि हरियाणा (Haryana Sports News) के खिलाड़ियों के आगे दुनिया भर के खिलाड़ी टिक नहीं पाते। हरियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति देश में सबसे श्रेष्ठ है और प्रदेश खेलों में सबसे अच्छा है। हरियाणा के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित  करने और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए सम्मानित किया जाएगा। 


खिलाड़ियों को दिया जाएगा 51,000 से लेकर 6 करोड़ रुपये की नकद राशि - 


हरियाणा सरकार खेल नीति के तहत राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से लेकर ओलंपिक पदक (Olympic medal) तक की उपलब्धियों पर खिलाड़ियों को 51,000 से लेकर 6 करोड़ रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है, जिससे खिलाड़ी आर्थिक रूप से मजबूत भी हो रहे हैं। खिलाड़ियों के हितों का ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा 9 फरवरी को गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) द्वारा उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेल पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा और CM कप-2025 का भी शुभारंभ किया जाएगा।


689 खिलाड़िय़ों के कोचों को भी किया जाएगा सम्मानित -


खेल मंत्री श्री गौरव गौतम (Sports Minister Mr. Gaurav Gautam) ने कहा कि सम्मान समारोह में राष्ट्रीय खेलों के 48 स्वर्ण, 47 रजत और 58 कांस्य पदक विजेताओं के साथ-साथ खेलों में भागीदारी करने वाले कुल 689 खिलाड़िय़ों, कोचों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय हाकी में उत्कृष्ट योगदान देने व हाल ही में पदमश्री अवार्ड (Padma Shri Award) से सम्मानित खिलाड़ी सविता पूनिया को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।


2025-2026 में खिलाड़ियों को 109 करोड़ रुपये दी गए -


साल 2014 से अब तक 16970 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि के रूप में 709 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है। साल 2025-2026 के 109 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 662 खिलाड़ियों को सम्मान के रुप में दी गई है, ताकि खिलाड़ियों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके और यह अपने गेम पर अच्छे से ध्यान दे सकें। 


खोली जाएंगी 500 और खेल नर्सरियां - 


 

प्रदेश सरकार खिलाड़ियों की सच्ची हितैषी है। प्रदेश में 1500 खेल नर्सरियां खोली गई हैं, जिनमें 37000 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। इसके अलावा, 500 और खेल नर्सरियों के खोलने के लिए खेल विभाग ने आवेदन मांगे हैं। नर्सरियों में खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशा जा रहा है। यहां से खिलाड़िया तैयार होकर अपने देश के लिए मेडल लाते हैं। 

खेल मंत्री श्री गौरव गौतम (Sports Minister Mr. Gaurav Gautam) ने बताया है कि हरियाणा खेल विभाग का मिशन ओलंपिक 2036 (Olympics 2036)
 है। इसमें हरियाणा का 36 पदक जीतने का लक्ष्य है। इसी दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। आगामी बजट में इसी मिशन को ध्यान में रखकर राशि तय करने का काम किया जाएगा।

खेलों को ध्यान में रखते हुए बजट में अहम घोषणा - 

 PM नरेंद्र मोदी की देखरेख में केंद्र का ऐतिहासिक बजट (Budget) रखा गया है, जिसमें खेलों के लिए 33% की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि 114 करोड़ की राशि से प्रदेश के खेल स्टेडियमों के कायाकल्प किया जा रहा है, जिसमें से 70% काम हो चुका है। इस अवसर पर खेल विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, खेल विभाग के एडिशनल डायरेक्टर श्री अश्वनी मलिक मौजूद रहे।