HBSE Update : हरियाणा बोर्ड की मार्कशीट में नाम-जन्मतिथि चेंज कराना हुआ महंगा, 5 श्रेणियों में 10000 तक लगेगा शुल्क
HBSE Certificate Name Change Charge : हरियाणा में शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (hbse marksheet correction form) की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है। अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मार्कशीट व अन्य प्रमाण पत्र में चेंजिंग करना महंगा होगा। किसी भी प्रमाण पत्र में खुद का नाम, माता-पिता का नाम या फिर जन्म तिथि संशोधित करनी है तो इसके नियम अब बदल दिए गए हैं। चलिए जानते हैं इसके शुल्क किस प्रकार से निर्धारित किए गए हैं।hbse marksheet correction form
HR Breaking News (New Rules for HBSE Certificate name change) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से मार्कशीट में नाम चेंज आदि को लेकर नए नियम बनाए गए हैं। अब जितनी पुरानी मार्कशीट होगी, उतने अधिक पैसे खर्च करने होंगे। अक्सर देखने को मिलता है कि विद्यार्थी अपने 10वीं 12वीं के सर्टिफिकेट (Haryana Board Marksheet Name Change) में नाम, माता-पिता का नाम या फिर जन्म तिथि संबंधित बदलाव (hbse marksheet correction) करवाते हैं। अब यह बदलाव करवाना महंगा हो जाएगा। ज्यादा नुकसान उन विद्यार्थियों को होगा जिनको काफी समय पहले मार्कशीट मिल चुकी है यानी कि वो बहुत पहले पास आउट हो चुके हैं।
कब कैसे जमा करनी होगी शुल्क राशि (Name change in Marksheet)
बोर्ड की तरफ से जो नियमों में संशोधन किया गया है, उसके अनुसार सर्टिफिकेट (Marksheet name change new rules Haryana board) लेने के लिए शुल्क राशि भी प्रक्रिया के दौरान जमा करनी होगी। इसमें नियम यह किया गया है कि जब से सर्टिफिकेट जारी हुआ है तब से लेकर आवेदन की तिथि के बीच का समय देखा जाएगा और इसी आधार पर चार्ज तय होगा।
शिक्षा विभाग के अधिकारी राकेश के हवाले से रिपोर्ट है कि यह व्यवस्था कई साल से लंबित मामलों को नियंत्रित करने के लिए व शैक्षणिक रिकॉर्ड में पारदर्शिता लाने के लिए लागू की गई है। बोर्ड की तरफ से सलाह दी गई है कि समय रहते अपने दस्तावेजों में संशोधन करवा लें। marksheet me name change krane ki fees haryana
जाने कितने साल पुराने सर्टिफिकेट पर कितना लगेगा चार्ज (Charges for name change in Haryana Board Marksheet)
बोर्ड की तरफ से 3 से 6 साल पुराने सर्टिफिकेट वालों के लिए राहत दी गई है। इनको कोई शुल्क नहीं देना होगा। केवल संशोधन के लिए जो सामान्य शुल्क पहले से लगता आ रहा है, वही देना होगा। वहीं जिन विद्यार्थियों की मार्कशीट 6 से 9 साल पुरानी होगी, उन्हें सामान्य फीस तो देनी ही होगी साथ में 3000 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा। वहीं 9 से 12 साल तक पुराने मार्कशीट (Marksheet name change charges) वालों को शुल्क फीस के साथ-साथ 6000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। hbse marksheet correction online
वहीं 12 से 15 साल पुराने सर्टिफिकेट वालों को अपनी मार्कशीट में संशोधन कराने के लिए सामान्य शुद्ध फीस के साथ 9000 रुपये अधिक देने पड़ेंगे। अगर मार्कशीट 15 साल से भी ज्यादा पुरानी है तो इस स्थिति में अधिकतम 10000 रुपये अधिक खर्चने होंगे, साथ में सामान्य शुद्धी फीस देनी ही होगी।
एग्जांपल के साथ समझिए नए नियम (New Rules For Marksheet Name change)
अगर किसी विद्यार्थी ने 2005 में अपनी कक्षा पूरी की है और मार्कशीट उनके पास 2005 की ही है तो अब 2026 में 21 वर्ष हो जाएंगे। ऐसे में यह सर्टिफिकेट (certificate name change rules hbse) लेने के बाद ऑफिस में कोई नाम या फिर जन्मतिथि संबंधित बदलाव करना है तो उसे 10000 रुपये का शुल्क देना पड़ेगा। वहीं अगर किसी ने 2018 में अपनी कक्षा पूर्ण करके मार्कशीट हासिल की है तो उसको संशोधन करने के लिए सामान्य शुद्धी फीस के साथ 3000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
दो और अन्य शर्तें लागू की गई (HBSE marksheet name change new rules update)
इसमें 2 और नए सुधार किए गए हैं, अगर किसी को हाथों हाथ सर्टिफिकेट लेना है तो संशोधित प्रमाण पत्र डाक के जरिए मंगवाने की बजाय सीधे बोर्ड से ले सकते हैं। इसके लिए 500 रुपये का ज्यादा शुल्क देना पड़ेगा। वहीं अगर कोई सरकारी कर्मचारी है तो उसको शपथ पत्र देना अनिवार्य किया गया है।
आवेदक पहले से ही किसी सरकारी सेवा में कार्यरत है तो उसका सर्विस रिकॉर्ड के साथ मिलान किया जाएगा। बोर्ड में नाम या जन्मतिथि में बदलाव करवा रहे हैं तो उनके लिए प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की तरफ से सत्यापित शपथ पत्र लिया जाएगा। इसमें घोषणा होनी चाहिए कि संशोधन से उनकी नौकरी, पदोन्नति और वरिष्ठता पर कोई अनुचित प्रभाव नहीं पड़ेगा।