हरियाणा के इस जिले में 6 करोड़ रुपये प्रति एकड़ पहुंची जमीन की कीमत, जानिये क्या है वजह
HR BREAKING NEWS: सोनीपत के खरखौदा में मारुति प्लांट (Maruti Plant) लगने की संभावनाओं के बीच बाईपास (bypass) के अंदर जमीन पौने तीन करोड़ रुपए प्रति एकड़ तक बिकी है जबकि अब यह भाव 6 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. हालांकि इस भाव में अभी तक कही जमीन (sonipat land rate ) का सौदा तो नहीं हुआ है लेकिन आसपास के गांवों में 50 लाख से ढाई करोड़ रुपए तक के सौदे हो रहे हैं.
किसान भाईयों के लिए जरूरी सूचना अब किसानों के लिए लोन लेना और चुकाना दोनों आसान
इन तीस गांवों की जमीन में आई तेजी
जमीन के भाव में तेजी खरखौदा शहर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों सिसाना, फरमाणा, बरोणा, रोहणा सहित करीब 30 गांवों में देखने को मिल रही है. दिल्ली व गुरुग्राम से खरीददार फार्म हाउस व वेयरहाउस बनाने के लिए जमीन तलाश रहे हैं.
किसान भाईयों के लिए जरूरी सूचना अब किसानों के लिए लोन लेना और चुकाना दोनों आसान
रोहणा व बरोणा के आसपास काफी जमीन का सौदा हो चुका है. हालांकि जमीन की कीमत में उछाल का भूस्वामी बाजार भाव के हिसाब से ठीक से आंकलन नहीं कर पा रहे हैं जिसका सीधा फायदा बिचौलियों को मिल रहा है. पहले डीलर जमीन का सौदा कर रहे हैं और फिर मुनाफे में वास्तविक खरीददार को बेच रहे हैं.
किसान भाईयों के लिए जरूरी सूचना अब किसानों के लिए लोन लेना और चुकाना दोनों आसान
मारुति के बाद नीलगिरी कंपनी भी चर्चा में
मारुति उद्योग (maruti industries) द्वारा खरखौदा (Kharkhoda) में 900 एकड़ भूमि पर दो बड़े प्लांट लगाने की बात क्लीयर हो चुकी है. उसके बाद आईएमटी खरखौदा में नीलगिरी कंपनी भी दबादब प्लाट खरीद रही है. कंपनी अभी तक यहां डेढ़ दर्जन से अधिक प्लाट खरीद चुकी है और इनमें से ज्यादातर पर निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है.
किसान भाईयों के लिए जरूरी सूचना अब किसानों के लिए लोन लेना और चुकाना दोनों आसान
आईएमटी में प्लाट के रेट
खरखौदा आईएमटी में कुल 3203 एकड़ जमीन है, जिसमें से 900 एकड़ मारूति कंपनी को दी है, बाकी जमीन में प्लॉट अलॉट किए जा रहे हैं। वर्ष 2019-20 में इंडस्ट्रियल प्लाटों की कीमत 22 से 35 हजार रुपये प्रति वर्ग गज तक पहुंचे थे। इस बार पहली बोली एक लाख 31 हजार प्रति वर्ग गज तक पहुंच गई है।
अवैध कॉलोनियों पर होगी कार्रवाई
एसडीएम संजय बिश्नोई (SDM Sanjay Bishnoi) ने कहा है कि जमीन का सौदा करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर ले कि कालोनी वैध है कि नहीं. उन्हें लगातार सूचनाएं मिल रही है कि खरखौदा में कुछ डीलर अवैध प्लाट (illegal plot) काटने की फिराक में हैं. ऐसी जगहों को चिन्हित करके संबंधित व्यक्ति के पास नोटिस भेजा जाएगा. कालोनी विकसित करने के लिए लाइसेंस का होना बेहद जरूरी है.