{"vars":{"id": "93802:4123"}}

अब कोई रिश्वत ले तो इस नंबर पर बजाएं घंटी, हरियाणा सरकार ने जारी किया नंबर

HARYANA NEWS पंजाब आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद जो पहला काम भगवंत मान द्वारा भ्रष्टाचार को रोकने के लिए किया गया था। अब उसे हरियाणा सरकार ने भी लागू कर दिया है। भगवंत मान की ओर से एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया था जिससे पर लोग भ्रष्टाचार संबंधी वीडियो या मैसेज भेज कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।
 

HR BREAKING NEWS हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उद्देश्य के तहत सभी सरकारी कार्यालय परिसरों में टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 और चार अंकों के 1064 नंबर प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है। यह दोनों नंबर वर्तमान में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए राज्य सतर्कता ब्यूरो मुख्यालय, पंचकुला में संचालित हैं।

जरूरी सूचना डेयरी लोन Dairy Loan) के लिए हरियाणा सरकार(haryana gov.) लेकर आई नई स्कीम, लोन भी मिलेगा और सब्सिडी भी


उपरोक्त हेल्पलाइन नंबर लंबे समय से संचालित हैं, लेकिन इन नंबरों को प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में ठीक से प्रदर्शित नहीं किया गया है। नतीजतन, लोगों को जानकारी के अभाव में सरकारी कार्यालयों में व्यापत भ्रष्टाचार के बारे में राज्य सतर्कता ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज कराने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

जरूरी सूचना डेयरी लोन Dairy Loan) के लिए हरियाणा सरकार(haryana gov.) लेकर आई नई स्कीम, लोन भी मिलेगा और सब्सिडी भी


इस संबंध में जारी पत्र में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलों, निगमों के प्रमुख, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों से अनुरोध किया गया है कि वे इन नंबरों को अपने कार्यालयों में प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करें ताकि आम जनता बिना किसी कठिनाई के भ्रष्टाचार संबंधी अपनी शिकायत सतर्कता ब्यूरो, हरियाणा में दर्ज करा सके।  

 

जरूरी सूचना डेयरी लोन Dairy Loan) के लिए हरियाणा सरकार(haryana gov.) लेकर आई नई स्कीम, लोन भी मिलेगा और सब्सिडी भी
इस दौरान मनोहर लाल की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि सरकारी गाड़ियों के 0001 के सभी नंबर आम जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऑनलाइन बोली के जरिए अब आम जनता ये नंबर ले सकेगी।

जरूरी सूचना डेयरी लोन Dairy Loan) के लिए हरियाणा सरकार(haryana gov.) लेकर आई नई स्कीम, लोन भी मिलेगा और सब्सिडी भी

इस वक्त सरकार के पास 0001 नंबर की 179 गाड़ियां हैं। खुद मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अपने पास की 4 गाड़ियां जिनका नंबर 0001 है, को छोड़ा है। इसके अलावा मुख्य सचिव ने भी अपनी गाड़ी का 0001 नंबर छोड़ दिया है। इन सभी नंबरों की नीलामी से सरकार को रेवेन्यू मिलेगा।