नगर निगम के इतिहास में पहली बार कर्मचारियों ने धूमघाम से मनाया 75 वां स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण किया

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार के नगर निगम प्रशासन द्वारा जिंदल ज्ञान केंद्र में 75 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। निगम कर्मचारियों द्वारा ध्वजारोहण से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष रूप से आयोजन किया। महापौर गौतम सरदाना ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने की। मंच संचालन की जिम्मेदारी गवर्नमेंट कॉलेज
 

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार के नगर निगम प्रशासन द्वारा जिंदल ज्ञान केंद्र में 75 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। निगम कर्मचारियों द्वारा ध्वजारोहण से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष रूप से आयोजन किया। महापौर गौतम सरदाना ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने की। मंच संचालन की जिम्मेदारी गवर्नमेंट कॉलेज सिरसा की एसोसिएट प्रोफेसर मीत ने संभाली । वहीं कार्यक्रम का समापन उप निगम आयुक्त डा प्रदीप हुड्डा ने किया। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त बेलिना , सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी व कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सहित पार्षदगण व अधिकारी और निगम कर्मचारी मौजूद रहे। मंच पर हरियाणवी लघु नाटक के माध्यम से नगर निगम के पौधारोपण अभियान से लेकर बेटियों की शिक्षा और खेलों में बेटियों के योगदान को दर्शाया गया। साथ ही देश के लिए शहीद होने वाले सैनिकों के जज्बे को प्रस्तुत किया गया। नगर निगम प्रशासन के इतिहास में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रस्तुति सफाई कर्मचारियों व कार्यालय के कर्मचारियों के अलावा कर्मचारियों के बच्चों ने दी। इतना ही नहीं, निगम के कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चालकों ने परेड की। जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कर्मचारियों के जज्बे को देखते हुए महिला पार्षद अमिता सिंह मिंटू ने देशभक्ति गीत गाया तो महापौर गौतम सरदाना की बेटी पावनी ने देश भक्ति कविता का पाठ कर देश भक्ति का जज्बा सभी में जगाया।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया ध्वजारोहण

महापौर गौतम सरदाना ने कहा कि आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इतना भव्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निगम के अधिकारी व कर्मचारी सभी बधाई के पात्र है। मुझे बेहद खुशी है, इस दिन को आज पर्व के रूप में मनाया गया है। ऐसा निगम के इतिहास में पहली बार हुआ है जब निगम के कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक व परेड का आयोजन किया गया। महापौर ने कहा कि कोरोना काल में जान हथेली पर रखकर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों व शहीद हुए कर्मचारियों को मेरा शत शत नमन। आज सांस्कृतिक प्रस्तुति करने वाले हमारे वहीं सफाई कर्मचारी जो हर रोज सुबह शहर के जागने से पहले हाथ में झाडू उठाकर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में जुट जाते हैं।

महापौर ने कहा कि शहर में नगर निगम का दर्जा एक मां समान है। नगर निगम का प्रत्येक सफाई कर्मचारी एक-एक शहरवासी के स्वास्थ्य का ध्यान रखता है। हमारे सफाई कर्मचारी हमारी शान है।  कोरोना की तीसरी लहर आने का अंदेशा है। लेकिन मुझे पूर्ण यकीन है कि नगर निगम के अधिकारी हो या सफाई कर्मचारी दिन रात जनसेवा करेंगे। पूर्व की तरह शहर के लोगों को महामारी से बचाएंगे। निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि देश को 74 साल पहले अग्रेजों से आजादी मिली थी। जिसकी सभी को बहुत बहुत बधाई। लेकिन आज तक हमने खुद समाज के एक हिस्से को आजाद नहीं किया है। हमारी महिलाएं, बेटियां व बहुएं परिवार में व समाज में आजादी से कहीं भी आ जा नहीं सकती हैं,अपनी मर्जी से खेल कूद,पढ नहीं सकती हैं।भारत मां के इस हिस्से को पूर्ण रूप से आजादी  आज भी महसूस नहीं होती हैं जबकि देश की असली भारत माता ये महिलाएं ही हैं। और महिला सफाई कर्मचारी तो सबसे बढ़कर असली भारत माता है। सफाई करने से बड़ी देशभक्ति  और कोई नहीं है। सफाई करना बहुत मेहनत का कार्य है। समाज के लोगों को गंदगी और बीमारियों से सफाई कर्मचारी बचाता हैं,जबकि धूल मिट्टी में काम करने के कारण ये खुद दमा जैसी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। सफाई कर्मचारियों की औसत उम्र बाकी आबादी से कम है। ऐसे में इससे बड़ी देशभक्ति कोई और नहीं हो सकती है। निगमायुक्त ने कहा कि समाज का सबसे महत्वपूर्ण कार्य सफाई करना है। कुछ लोग इसे छोटा कार्य समझते हैं। यह छोटा कार्य नहीं बल्कि असली देशभक्ति है। स्टेज पर मां और बेटियां एक साथ मिलकर प्रस्तुति दे रही थी। ऐसा मैंने पहली बार देखा है,जब एक मंच पर दो पीढ़ी मिलकर प्रस्तुति दे रही हो। जो बेहद खुशी की बात है।

स्वतत्रंता दिवस समारोह में स्वतत्रंता सेनानियों, उनके आश्रितों को किया सम्मानित

उन्होंने कहा कि किसी भी महिला सफाई कर्मचारी ने आज पर्दा नहीं किया है,यह बड़ी अच्छी बात है। महिलाएं पर्दा से बाहर आकर शिक्षित हो रही है।  आज महिला कर्मचारियों की दो पीढि़यां मंच पर एक साथ प्रस्तुति दे रही है। यही असली परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के बच्चों को विभिन्न विषयों की किताबें मुहैया करवाने की हमारी मुहिम चल रही है। जिसके लिए नगर निगम ने बुक बैंक बनाए है और वहां पर जाकर बच्चे स्कूल, कॉलेज, प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों के साथ कहानियां आदि की किताबें निशुल्क प्राप्त कर सकता है। शहरवासियों की ओर से अब तक 10 हजार किताबें निगम के बुक बैंक में दान की जा चुकी है। संयुक्त आयुक्त बेलिना ने कहा कि निगम के सफाई कर्मचारियों व अन्य स्टाफ द्वारा सांस्कृतिक व परेड की प्रस्तुति दी गई है। हमारे लिए बेहद हर्ष की बात है और निगमायुक्त के मार्गदर्शन से यह संभव हो पाया हैं। हमारा प्रयास है कि हमारे कर्मचारियों को नया मंच मिले और वह अपनी प्रतिभाएं दिखा पाए। जिससे समाज की सोच में बदलाव हो। उप निगम आयुक्त डा प्रदीप हुड्डा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व परेड का आयोजन किया है। जो कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा है। जिसके लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र है और उनकी मेहनत से ही यह संभव हो पाया है।

यह रही खास प्रस्तुतियां

कर्मचारियों के नन्ने मुन्ने बच्चों ने देश रंगीला गीत पर ग्रुप डांस किया। वहीं दिल दिया है , जान भी देंगे ग्रुप सांग गाकर सभी के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने का कार्य किया। हरियाणा की पृष्ठभूमि को प्रस्तुत करते हुए हरा भरा हरियाणा पर हरियाणवी डांस प्रस्तुत किया। घूम घूम कर देखूंगी सारा हरियाणा सांग पर हरियाणवी डांस प्रस्तुत किया गया। वहीं समाज की बेटी होने पर बदलते हुए समाज की झलके हरियाणवी डांस के माध्यम से कर्मचारियों ने प्रस्तुत की। छोन होन पे थाली बाजेगी गाने पर नृत्य कर सामाजिक संदेश दिया।