हिसार में 4 कॉलोनियां होंगी पक्की, 43 कॉलोनियों के लिए करना पड़ेगा अभी इंतजार
HR Breaking News (Hisar News) : हिसार शहर की अवैध कॉलोनियों (illegal colonies hisar) में रहने वाले लोगों को नियमितीकरण के लिए अभी और इंतजार करना होगा। नगर निगम ने 47 लिफ्ट आउट पैकेट यानी कॉलोनी के अलग-अलग हिस्सों की जांच के बाद इनमें से केवल 4 कॉलोनियों को ही नियमितकरण (hisar mein 4 coloniyan hongi pakki) करने की सिफारिश की है। इन चारों का प्रस्ताव शहरी स्थानीय निकाय विभाग पंचकूला (Proposal Urban Local Bodies Department Panchkula news) के महानिदेशक को भेज दिया गया है। अब अंतिम फैसला विभाग की ओर से लिया जाएगा।
सर्वे में 4 कॉलोनियों ने शर्तें पूरी की
नगर निगम आयुक्त सी.जया श्रद्धा (Municipal Corporation Commissioner C. Jaya Shraddha) की ओर से जारी पत्र संख्या 2850/ एनएसएम में बताया गया की 47 पॉकेट का सर्वे और रिकॉर्ड की जांच की गई। सरकार की ओर से निर्धारित क्लोज 05 के तहत तय शर्तों को पूरा करने के लिए केवल चार पॉकेट मिले विनुकों नियमितीकरण के लिए आगे भेजा गया है।
सरकार के इन नियमों के तहत हुआ सर्वे (hisar coloni survey)
सरकार की ओर से जारी नियमों के अनुसार उन्हें अधिकृत कॉलोनीयों के हिस्से को नियमितीकरण के दायरे में लिया जाना है जो 14 फरवरी 2022 से पहले कम से कम 50 प्रतिशत विकसित हो चुके थे। सर्वे के दौरान बाकी पॉकेट्स इस स्तर पर खरे नहीं उतरे थे यही वजह है कि फिलहाल उनके नियमितीकरण का प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका है।
बाउंड्री में कमियां आई सामने (hisar latest news)
विधायक सावित्री जिंदल के (MLA Savitri jindal) अनुसार नगर निगम (nagar nigam hisar) की ओर से कुछ कॉलोनियों की बाउंड्री मार्किंग में खामियां रह गई। इन कमियों को दूर करने के लिए यूएलबी मंत्री से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि दूसरी कॉलोनियों को जल्द ही कॉलोनी में शामिल करने की प्रयास किए जाएंगे।
ये विकास के रास्ते खुलेंगे
पंचकूला स्थित शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशालय से प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलने और नोटिफिकेशन जारी होने के बाद संबंधित चार कॉलोनीयों के विकास कार्यों का रास्ता खुलेगा। इसके बाद यह सड़क, पेयजल, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
इन 47 कॉलोनियों को करना होगा इंतजार
| क्रम संख्या | कॉलोनी |
| 1 | चंद्रलेन (3197) |
| 2 | विकास नगर (3202) |
| 3 | मॉडल टाउन एक्सटेंशन (3210) |
| 4 | योग नगर सेक्टर 1 के पास (3218) |
| 5 | नेताजी कॉलोनी (3220) |
| 6 | गुजरी महल तायल बाग कॉलोनी (3226) |
| 7 | अग्रवाल कॉलोनी (3230) |
| 8 | सूर्य नगर (3240) |
| 9 | तायल बाग कॉलोनी (3667) |
| 10 | सूर्य नगर (3256) |
| 11 | न्यू ऋषि नगर (3261) |
| 12 | अनधिकृत एरिया-सेक्टर 9-11 (11874) |
| 13 | राजराम गार्डन (11885) |
| 14 | आर्य नगर (11884) |
| 15 | राजाराम गार्डन (11886) |
| 16 | आजाद नगर अंडर कैमरी रोड (11888) |
| 17 | आजाद नगर अंडर कैमरी रोड (11889) |
| 18 | आजाद नगर अंडर कैमरी रोड (11890) |
| 19 | राजीव नगर (3364) |
| 20 | आदर्श नगर सेक्टर 1 के पास (3254) |
| 21 | उमेद विहार कॉलोनी (11891) |
| 22 | शिव नगर (3369) |
| 23 | आजाद नगर (11898) |
| 24 | सटी हुई कॉलोनी (11887) |
| 25 | सत्या नगर (3257) |
| 26 | आजाद नगर (11897) |
| 27 | उमेद विहार कॉलोनी (11893) |
| 28 | अनधिकृत एरिया-लाजपत नगर (3238) |
| 29 | अनधिकृत एरिया-लाजपत नगर (3237) |
| 30 | आजाद नगर (11894) |
| 31 | आजाद नगर (11877) |
| 32 | श्याम विहार-टू (11882) |
| 33 | सत्या नगर (3260) |
| 34 | न्यू मॉडल टाउन (3244) |
| 35 | शास्त्री नगर (11875) |
ये चार कॉलोनियों होगी पक्की
| क्रम संख्या | कॉलोनी |
| 1 | योग नगर (सेक्टर 01 के पास) आइडी - 3218 |
| 2 | आदर्श नगर (सेक्टर 01 के पास) आइडी -3254 |
| 3 | शिव नगर (सेक्टर 01 और 04 के पास) आइडी -3369 |
| 4 | अग्रवाल कॉलोनी-आइडी-3230 |
ये कॉलोनियों के बड़े टुकड़े
| क्रम संख्या | कॉलोनी |
| 1 | विकास नगर (42 एकड़) |
| 2 | मॉडल टाउन एक्सटेंशन (46 एकड़) |
| 3 | नेताजी कॉलोनी (30 एकड़) |
| 4 | नवदीप कॉलोनी (45 एकड़) |
| 5 | महावीर कॉलोनी (30 एकड़) |
| 6 | कैमरी रोड से सटा आजाद नगर क्षेत्र (40 एकड़) |