हिसार में वेलकम गेट के पास एनएच-9 पर बनेगा 6 लेन का नया फ्लाइओवर
hisar news : हिसार में वेलकेम गेट के पास एनएच-9 पर अब 6 लेन का नया फ्लाइओवर () का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। इसके बनने से जाम में राहत मिलने की उम्मीद है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (hisar news) : शहर में दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को जल्द ही जाम और हादसों के खतरे से राहत मिल सकती है। एनएच-9 (NH-9) पर वेलकम गेट से चांद सितारा होटल तक छह लेन का फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की जा रही है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य शहर के प्रमुख प्रवेश मार्ग पर यातायात को सुचारू करना और दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highway Authority of India) के तहत इस कार्य का निर्माण करवाया जाएगा। इसके बनने से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही आसान होगी और सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद है।
पहली ड्राइंग में किया जा रहा संशोधन
कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा की पहल पर इस मार्ग को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित करते हुए फ्लाईओवर निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। एसई अजीत सिंह ने बताया कि परियोजना की जिम्मेदारी एनएचएआई के पास है। पहले इसकी ड्राइंग तैयार की जा चुकी थी, लेकिन अब इसमें संशोधन किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा (PWD Minister Ranbir Singh Gangwa) ने संबंधित अधिकारियों को नई ड्राइंग तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
डी-कंजेशन बैठक में उठा प्रोजेक्ट का मुद्दा
हाल ही में हुई डी-कंजेशन कमेटी (De-congestion meeting) की बैठक में मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने इस परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी मांगी। इस पर एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर की संशोधित ड्राइंग (Revised drawing of the flyover) तैयार की जा रही है। इसे मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। मंत्री ने निर्देश दिए कि फ्लाईओवर के साथ सर्विस लेन के लिए भी पर्याप्त जगह रखी जाए, ताकि स्थानीय वाहनों को आवागमन में परेशानी न हो। इसके लिए बरवाला चुंगी (barwala chungi) पर बने फ्लाईओवर की तर्ज पर व्यवस्था करने की बात कही गई।
कैंट के ऊपर बनने वाले फ्लाईओवर को पहले ही मंजूरी
शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए स्ट्रॉड कैंट (Stroud Kent) के ऊपर प्रस्तावित फ्लाईओवर को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। इसकी प्रारंभिक ड्राइंग भी तैयार है। इसके निर्माण से हिसार कैंट (Hisar Cantt) और भारतीय सेना को विशेष फायदा होगा। सेना के भारी वाहन और सैन्य काफिले बिना ट्रैफिक बाधा के आसानी से गुजर सकेंगे। इससे आम वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी।
आजाद नगर में महाराजा सूरजमल के नाम से बनेगा चौक
शहर के आजाद नगर (Azad Nagar) बाजार में वार्ड-19 के अंतर्गत एक चौक को महाराजा सूरजमल के नाम से विकसित करने का प्रस्ताव भी सामने आया है। पार्षद सत्यवान पानू ने नगर निगम (nagar nigam news) हाउस की बैठक में मेन गली के सामने चौक विकसित करने का एजेंडा रखा था। अब डी-कंजेशन कमेटी मौके पर जगह निर्धारित होने के बाद इस संबंध में फैसला लेगी।