Hisar में आईफोन 18 से भी महंगी बिकी भैंस, सार्वजनिक नीलामी हुई संपन्न
HR Breaking News (Hisar News Update) हिसार में पशुओं की नीलामी संपन्न हो गई है। इस नीलामी में लोगों में अच्छी नस्ल के पशुओं के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दिया। पशुओं में भैंसों के साथ-साथ कटड़ियां और कटड़े भी नीलामी के लिए उपलब्ध थे। सभी पशुओं की नीलामी संपन्न हो गई है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
विश्वविद्यालय में हुई सार्वजनिक बोली
हरियाणा के हिसार में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (Lala Lajpat Rai University of Veterinary and Animal Sciences) स्थित है। यहां पर प्रदेश भर से लोग अपने पशुओं के इलाज के लिए भी पहुंचते हैं। यहां काफी संख्या में बच्चे भविष्य में पशु चिकित्सक बनने के लिए भी पढ़ाई कर रहे हैं। विश्विविद्यालय के पशुधन उत्पादन प्रबंधन विभाग (Department of Livestock Production Management) की तरफ से यह आयोजन किया गया, जिसमें भैंस फार्म (Bank Form) में पशुओं की सार्वजनिक नीलामी कराई गई।
लोगों में दिखा उत्साह (Hisar News)
पशुओं की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग राज्य से लोग पहुंचे। इस दौरान हरियाणा के पशुपालकों एवं खरीदारों के अलावा पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के किसान भी पहुंचे। इस दौरान करीबन 250 लोगों ने इस बोली में भाग लिया। लोगों ने एक से बढ़कर एक बोली लगाई।
59 पशुओं की हुई बोली (Hisar University News)
यह नीलामी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर विनोद कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में हुई। इसके अंदर कई आयु वर्ग के पशु रहे। इसमें कुल 59 पशु बिक्री के लिए रखे गए थे। जिनमें 24 भैंस, 11 कटड़ियां और 24 कटड़े शामिल किए गए थे। लोगों ने सभी पर खुब बोली लगाई।
11 कटड़े पहले दिन ही खरीद लिए
विश्वविद्यालय के अंदर इस नीलामी (hisar me bhaiso ki boli) में लोग बड़ी मात्रा में शामिल हुए। हालांकि 11 कटड़ों को नीलामी तो लोगों ने नीलामी से पहले ही खरीद लिया था। इनकी खरीद विभिन्न क्षेत्रों के प्रजनकों और पंचायतों की तरफ से प्रजनन के उद्देश्य से की गई। वहीं, बचे हुए 48 पशुओं की सार्वजनिक नीलामी हुई, जहां पर बोली लगाई गई।
एक भैंस 2.80 लाख रुपये में बिकी (ek bhais ki kimat)
बोली में एक भैंस तो आईफोन से भी महंगी बीकी, हालांकि कई भैंसे अच्छी कीमत में बिकी हैं। वहीं, इनमें से एक भैंस तो 2.80 लाख रुपये में बिकी। इस बोली के अंदर 44.70 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं, पहले बिक चुके 11 पशुओं समेत कुल 47.21 लाख रुपये की इनकम हुई है।