हिसार में सिविल और TB अस्पताल और क्रिटिक केयर ब्लॉक बनेंगे एक साथ
Hisar News - हिसार में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। अब हिसार वालों के लिए एक गुड न्यूज़ है। दरअसल शहर में सिविल अस्पताल, टीबी अस्पताल और क्रिटिकल केयर ब्लॉक एक साथ बनाए जाएंगे। इन तीनों स्वास्थ्य सेवाओं के एक साथ एक जगह पर आने से मरीज को इलाज के लिए शहर में एक जगह से दूसरी जगह नहीं भटकना पड़ेगा।
HR Breaking News - हिसार में अस्पतालों के सुधार पर फोकस किया जा रहा है। शहर में बने पुराने अस्पतालों में मरमत का काम चल रहा है। वहीं कई स्वास्थ्य सेवाओं को एक साथ एक जगह पर लाने की योजना भी बनाई जा रही है। अब डीसीएम रोड (Hisar DCM Road) पर एयरपोर्ट चौक के करीब नई सिविल अस्पताल के साथ TB अस्पताल और क्रिटिकल केयर ब्लॉक भी बनाया जाएगा।
एक जगह तीनों स्वास्थ्य सेवाएं के आने से होंगे ये फायदे -
इन तीनों प्रोजेक्ट को एक साथ बनाने के पीछे हेल्थ विभाग की स्मार्ट सोच है। दरअसल सीमित मैनपॉवर और संसाधन है। ऐसे में अलग-अलग सेवाओं का संचालन संभव नहीं है। उनके अलग निर्माण पर ज्यादा बजट खर्च होगा, लेकिन एक साथ बनाने पर लागत काम आएगी और लोगों को इसका लाभ भी होगा। तीनों सेवाओं के एक साथ आने से मरीजों को दवाई के लिए शहर में एक जगह से दूसरी जगह पर नहीं जाना पड़ेगा।
26.5 करोड में बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक -
क्रिटिकल केयर ब्लॉक (Critical Care Block in Hisar) केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट है। इसके निर्माण पर लगभग 26.5 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए चार से पांच मंजिला सिविल अस्पताल का निर्माण होगा जिसमें उक्त ब्लॉक की जगह फंड का सही उपयोग किया जाएगा। वर्तमान में TB अस्पताल के नाम 5 एकड़ जमीन है जिसके एक हिस्से में CC ब्लॉक बनना था।
गुजरी महल के दायरे में आ रहे थे दोनों अस्पताल -
पुरातत्व विभाग (Archeology Department) की सरंक्षित साइट गुजरी महल से 100 से 200 मीटर दायरे में सिविल अस्पताल और 300 मीटर के दायरे में TB अस्पताल है। पुरातत्व विभाग की अड़चन के चलते दोनों प्रोजेक्ट निर्माण के लिए NOC नहीं मिली। ऐसे में इन दोनों अस्पतालों को एक जगह बनाने का विचार किया गया है। इससे मरीज को एक जगह से दूसरी जगह पर भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं पुराने अस्पताल में नए बेड लगाने के लिए जगह नहीं थी।
जिला स्वास्थ्य विभाग को 21 एकड़ 3 कनाल 16 मरले जमीन हस्तांतरित -
CM ने अगस्त 2024 में नए सिविल अस्पताल को मंजूरी दी थी। बजट घोषणा में प्रोजेक्ट शामिल है। लगभग 2 साल बाद सितंबर 2026 में ACS हेल्थ ने पत्र जारी किया जिसमें बताया गया कि पशुधन फॉर्म (Hisar Livestock Farm) की चिन्हित की 21 एकड़ 3 कनाल 16 मरले जमीन जिला स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। लगभग 8 महीने पहले मुख्यालय ने मौजूदा अस्पताल में 100 बेड का अपग्रेडेशन करके 300 बेड किया था।
चीफ आर्किटेक्ट ने पत्र लिखकर पूछा तीनों प्रोजेक्ट सिविल अस्पताल का हिस्सा होंगे -
DG हेल्थ ने चीफ आर्किटेक्ट को नया सिविल अस्पताल (New Civil Hospital) साइट सर्वे प्लान बनाने के लिए 24 सितंबर को पत्र लिखा था। Chief Architect ने PWD हिसार और स्वास्थ्य विभाग को 29 सितंबर को पत्र लिखा की साइट का टोटल स्टेशन सर्वे प्लान, जमीन की जॉइनिंग, ग्रीन , विभिन्न विभागों NOC, जमीन का मौजूदा स्थिति, संपर्क सड़कों की चौड़ाई, बिजली की लाइनें, जल निकायों, नालों, पेड़ों और अन्य संरचनाओं समेत साइट की तस्वीर सैटेलाइट इमेज और KML फाइल मांगी है। DG हेल्थ से पूछा कि टीवी अस्पताल और सीसी ब्लॉक सिविल अस्पताल का हिस्सा होंगे या अलग रिंग बनाईजाएगी
पुराने सिविल अस्पताल की हालात जर्जर -
मौजूदा 20 एकड़ जमीन पर सिविल अस्पताल (Hisar Civil Hospital) का 1957 में पहला ब्लॉक और दूसरा ब्लॉक 1976 में बनाया गया था। वर्तमान में रोजाना OPD में 1500 मैरिज आते हैं। यह अस्पताल मुख्य सिरसा रोड से 7 फीट नीचे है, जबकि बारिश होने पर यहां पानी भर जाता है। भूजल स्तर बढ़ने से सेवाएं प्रभावित होती हैं और अस्पताल की हालत जर्जर हो चुकी है। 5 एकड़ जमीन पर TB अस्पताल बना हुआ है। इसकी बिल्डिंग कंडम है। सड़क से काफी नीचे होने की वजह से हल्की सी बारिश में अस्पताल तालाब बन जाता है।