{"vars":{"id": "93802:4123"}}

टायरों की कमी के चलते रोडवेज के 9 रूट प्रभावित, 28 बस वर्कशॉप में खड़ी

Hisar News : रोडवेज बसों मे टायरों की कमी के चलत रोडवेज के 9 रूट प्रभावित हो रहे हैं। टायरों की कमी के कारण 28 बसें वर्कशॉप में खड़ी है। जिसके कारण 28 बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं। चलिए जानते हैं टायरों की कमी के कारण कहां-कहां के रूट प्रभावित हो रहे हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।       

 

HR Breaking News (Hisar News) : रोडवेज बसों (hisar roadways) के संचालन पर अब टायरों की कमी भारी पड़ने लगी है। डिपो में पर्याप्त टायर उपलब्ध नहीं होने के कारण 28 बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं। इसका सीधा असर लोकल रूटों पर देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बसों के फेरे कम होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। मजबूरी में उन्हें ज्यादा किराया भी खर्च करना पड़ रहा है।

मुख्यालय स्तर पर अटका मामला 

हैरानी की बात यह है कि रोडवेज (hisar roadways news) अधिकारियों के पास भी इस बात का स्पष्ट जवाब नहीं है कि डिपो को नए टायर कब तक मिलेंगे। टायरों की खरीद का मामला मुख्यालय स्तर पर अटका हुआ है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, हाई पावर परचेज कमेटी से मंजूरी नहीं मिलने के कारण टेंडर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। टायरों की आपूर्ति के लिए जारी पिछला टेंडर फरवरी में समाप्त हो चुका है। इसके बाद से नई खरीद नहीं हो पाई है। रोडवेज मुख्यालय की ओर से ही प्रदेश के सभी डिपो को टायर उपलब्ध करवाए जाते हैं।

नई बसों के टायरों से पुरानी बसें चला रहे

टायरों की कमी के (hisar bus dipot) बीच बसों का संचालन जारी रखने के लिए विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। हाल ही में हिसार डिपो को मिली नई बसों से टायर उतारकर पुरानी बसों में लगाए जा रहे हैं। इस बार करीब 20 से 25 टायर नई बसों से लेकर पुरानी बसों में इस्तेमाल किए गए हैं। इससे पहले भी इसी तरह टायरों का इंतजाम किया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार, नई बसों की बॉडी तैयार होने और पासिंग की प्रक्रिया में एक से दो महीने का समय लग सकता है। ऐसे में फिलहाल उनके टायरों का इस्तेमाल पुरानी बसों को सड़क पर उतारने के लिए किया जा रहा है। एक नई बस के साथ सात टायर मिलते हैं।

ग्रामीण रूटों पर सबसे ज्यादा असर

बसों की कमी के कारण हिसार डिपो के कई ग्रामीण और लोकल रूट प्रभावित हो रहे हैं। वर्कशॉप में बसें खड़ी होने से उपलब्ध बसों पर निर्भरता बढ़ गई है। इसका खामियाजा रोजाना नौकरी, पढ़ाई और अन्य कामों के लिए शहर आने-जाने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। कई रूटों पर बसों की उपलब्धता कम होने से यात्रियों को निजी वाहनों में सफर करना पड़ रहा है।

ये रूट हो रहे प्रभावित

बालसमंद-भादरा, अग्रोहा-आदमपुर-भादरा,बगला-काबरेल-आदमपुर, हिसार से उकलाना (वाया अग्रोहा मोड़), अग्रोहा से बरवाला, हिसार से भूना (वाया पाबड़ा), हिसार से उचाना (वाया बरवाला), मिर्जापुर-धान्सू-घिराय, डाबड़ा-लाडवा-तोशाम रूट प्रभावित हुआ है। 

यूनियन ने उठाई टायर उपलब्ध करवाने की मांग

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (Haryana Roadways Workers Union) के डिपो प्रधान पवन कनोह ने कहा कि टायरों की कमी से बसों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मुख्यालय को जल्द नया टेंडर जारी कर सभी डिपो में जरूरत के अनुसार टायर उपलब्ध करवाने चाहिए।