दीवाली के दिन छाई धुंध, हवा की गुणवत्ता खराब, एक्यूआई 300 पार
HR Breaking News (Hisar News) : शहर में प्रदूषण का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। स्मॉग की चादर में लिपटी शहर की हवा लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। लगातार छठे दिन वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (air quality index hisar) 321 रहा। शुक्रवार के मुकाबले इसमें दो अंक की मामूली गिरावट आई, लेकिन प्रदूषण का स्तर अब भी चिंताजनक बना हुआ है। पिछले तीन दिनों से एक्यूआई 300 के पार बना हुआ है।
पानी की किया गया छिड़काव
प्रदूषण से (hisar AQI) राहत दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से शनिवार को भी शहर में पानी का छिड़काव कराया गया। दिल्ली रोड, राजगढ़ रोड, कैमरी रोड, बरवाला रोड सहित सेक्टरों की प्रमुख सड़कों पर वाटर स्प्रिंकलर चलाए गए। इसके साथ ही बस क्यू शेल्टरों की धुलाई की गई और सड़क किनारे लगे पेड़-पौधों पर पानी डाला गया, ताकि धूल के कणों को वातावरण में फैलने से रोका जा सके।
10 नवंबर के बाद मिल सकती है राहत (AQI hisar)
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन (Meteorologist Dr. Chandramohan) के अनुसार हवा की रफ्तार कम रहने से प्रदूषक तत्व वातावरण में ही जमा हो रहे हैं। धूल और धुएं के कणों के मिश्रण से हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के क्षेत्रों में स्मॉग की स्थिति बनी हुई है। हवा तेज चलने या बारिश होने पर प्रदूषण से राहत मिल सकती है। 10 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव के साथ वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना है। वहीं 14 नवंबर को हल्की बारिश होने के आसार हैं।