{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Hisar ka Mausam 1 November : गर्म दिनों के साथ होगी नवंबर की शुरुआत, जानें अगले 6 दिन हिसार का मौसम

Hisar ka Mausam 1 November : हिसार में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। किसी दिन ठंडी हवा से तापमान नीचे आ रहा है तो किसी दिन तापमान फिर से हाई होने से लोगों को गर्मी का अहसास होना शुरू हो जाता है। हिसार में मौसम लगातार परिवर्तन के दौर में है। प्रदेश में हिसार में दिन का तापमान अव्वल बना हुआ है। हिसार में तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ था, जो फिर से ऊपर चला गया है।
 

HR Breaking News (Hisar ka Mausam 01 November) हिसार में मौसम में अभी भी गर्मी का एहसास हो रहा है। हिसार के मौसम को लेकर अभी देखें तो दिन में गर्मी और रात में ठंड का अहसास हो रहा है। लोगों ने रात में पंखे बंद करने जरूर शुरू कर दिए हैं, लेकिन दिन में कपड़े गर्मी वाले ही पहने जा रहे हैं। हिसार के लोगों के लिए मौसम विभाग की तरफ से आने वाले सप्ताह के लिए भी वेदर का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। दिवाली तक तापमान में गर्मी बनी रहने का अनुमान है। 

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा है मौसम  (Weather Alert)
हिसार के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी हुई है। अधिकतम तापमान (Maximum Temprature) सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा है, लेकिन कल के मुकाबले 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है। हिसार में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिसार में आद्रता न्यूनतम 55% और अधिकतम 95% दर्ज की गई है। 

हिसार में सूर्यादय 06:39
हिसार में सूर्यास्त 05:43
हिसार में चंद्रोदय 22:32
हिसार में चंद्रास्त 12:06

हिसार में 01 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
31° 17° 65 35

हिसार में 02 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
32° 17° 65 45

हिसार में 03 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
32° 17° 70 45 

हिसार में 04 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
33° 16° 70 50

हिसार में 05 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
33° 16° 75 50

हिसार में 06 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
33° 16° 80 50