{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Hisar ka Mausam 17 November : हिसार में ठंड का आगाज, पारा गिरा, अगले सप्ताह 2 दिन कोहरे का अलर्ट

 

 

HR Breaking News (Hisar ka Mausam 17 November) हिसार में सोमवार को ठंड का आगाज हो गया है। सुबह ठंडी हवा चली तो दिनभर ठंड का एहसास होता रहा। वहीं, तापमान भी सामान्य से कम पर आ गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर आ गया है। भारत मौसम विभाग की तरफ से अगले सप्ताह हिसार में कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन कोहरा छाने का अनुमान है। चलिए जानते हैं अगले 7 दिन हिसार में कैसा मौसम रहेगा और कब-कब कोहरा छाएगा।

हालांकि, अभी कड़ाके की ठंड के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। कड़ाके की ठंड अभी शुरू नहीं हुई है। अभी कड़ाके की ठंड का इंतजार बना रहेगा और यह दिसंबर के अंत में होने की संभावना है। कम ठंड की वजह से फसलें प्रभावित हो सकती हैं। अल नीनो का प्रभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से सर्दी कम पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ ही अब वेदर में तापमान को कम कर सकते हैं। 

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा है मौसम  (Weather Alert)


हिसार के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान (Maximum Temprature) सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। जिले में कल के मुकाबले तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। हिसार में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह सामान्य दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिसार में आद्रता न्यूनतम 0% और अधिकतम 97% दर्ज की गई है। बता दें कि हिसार में इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान इतना नीचे आया है। 

हिसार में सूर्यादय 06:51
हिसार में सूर्यास्त 05:32
हिसार में चंद्रोदय 12:24
हिसार में चंद्रास्त 23:20

हिसार में 17 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
27° 14° 65 35

हिसार में 18 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
27° 13° 65 45

 

हिसार में 19 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min घना कोहरा
27° 12° 70 45 

हिसार में 20 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min घना कोहरा
27° 13° 70 50

हिसार में 21 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
26° 13° 75 50

हिसार में 22 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
26° 13° 80 50