Hisar Ka Mausam : 20 से 25 सितंबर तक हिसार में कैसा रहेगा मौसम, जानें पूर्वानुमान
HR Breaking News (Hisar ka weather alert) देश भर में अल नीनो का इस बार असर दिखाई दिया है। मानसून की बारिश आधे भारत में सामान्य से कम दर्ज की गई है। इसी कड़ी में हरियाणा के हिसार में भी मानसून की बारिश में कमी दिखाई दी है। हिसार में सामान्य से 20% बारिश कम हुई है। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में हिसार में कैसा मौसम रहने वाला है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा है मौसम (Hisar Weather Update)
भारत मौसम विभाग की तरफ से हिसार के लिए आगामी दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। हिसार में पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई है। वहीं, ह्यूमिडिटी 63 से 88% तक रही है। जिले में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा है।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा हिसार का मौसम (Hisar ka Mausam)
भारत मौसम विभाग (IMD Rain alert) की तरफ से 25 सितंबर तक मौसम के बारे में जानकारी दी गई है। 20 सितंबर को हिसार में बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 36 तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं ह्यूमिडिटी 85 से 65 तक रह सकती है। 21 सितंबर को हिसार में फिर से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस दौरान तापमान 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 24 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम (Hisar ka Mausam) रहने की संभावना है।
ह्यूमिडिटी 90 से 60 तक जा सकते है, जिससे लोगों की गर्मी से परेशानी बढ़ेगी। 22 सितंबर को भी मौसम 21 सितंबर की तरह ही रहने की उम्मीद है। 23 सितंबर को तापमान अधिकतम 37 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हल्के बादल छा सकते हैं, वहीं ह्यूमिडिटी 90 से 55 तक ही रहने की उम्मीद है। इसके बाद 24 सितंबर को हिसार में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में थोड़ी गिरावट (Hisar News Update) देखने को मिल सकती है। इस दिन 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान वही 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। ह्यूमिडिटी 85 से 55 तक रह सकती है। इसी प्रकार का मौसम 25 सितंबर को भी रहने की संभावना है।
20 से 25 सितंबर तक हिसार का मौसम
| दिन | मौसम | तापमान |
| 20 सितंबर | बादलवाही | Min 23 Max 36 |
| 21 सितंबर | बादलवाही | Min 24 Max 37 |
| 22 सितंबर | बादलवाही | Min 24 Max 37 |
| 23 सितंबर | बादलवाही | Min 24 Max 37 |
| 24 सितंबर | बादलवाही | Min 24 Max 36 |
20 सितंबर को हिसार
| हिसार में सूर्योदय | 6:14 |
| हिसार में सूर्यास्त | 6:28 |
| हिसार में मून राइज | 1:51 दोपहर |
| हिसार में मून सेट | रात्रि 11:55 |
हिसार में बारिश का ग्राफ
हिसार में इस बार बारिश (Hisar Me Barish ka alert) सामान्य से 20% कम दर्ज की गई है। आमतौर पर 19 सितंबर तक मानसून में 286.4 एमएम बारिश होती है, जबकि इस बार मानसून में 230.2 एमएम बारिश दर्ज (Hisar Rain Alert) की गई है। यह बारिश भी ज्यादातर मानसून आने से पहले जून में हुई थी। वहीं, 19 सितंबर को हिसार में कहीं बारिश नहीं हुई और नॉर्मली 0.5 एमएम के अपेक्षाकृत 0 बारिश दर्ज की गई है।
हिसार में अब तक हुई बारिश
1 जून से 19 सितंबर तक बारिश
| हुई बारिश | नोरमल बारिश | अंतर |
| 230.2 | 286.4 | 20% कम |
19 सितंबर को बारिश
| हुई बारिश | नोरमल | बारिश अंतर |
| 0 | 0.5 | 100 प्रतिश कम |