Hisar mandi : हिसार मंडी में बाजरा व्यापारियों के भरोसे, मूंग की सरकारी खरीद पर भी अपडेट
HR Breaking News (Government procurement of paddy) हिसार मंडी में धान खरीद और उठान के बीच काफी अंतर देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर धान की सरकारी खरीद जारी है। वहीं, बाजरे की सरकारी खरीद नहीं हो पा रही है। अब इसी बीच मूंग की सरकारी खरीद पर भी अपडेट सामने आया है। खबर में जानिए धान की कितनी आवक हुई है और मूंग की सरकारी खरीद पर क्या अपडेट आया है।
हिसार मंडी में धान की कुल खरीद (Dhan ki kharid)
हिसार मंडी में धान (Hisar Mandi Bhav) की कुल खरीद 50,510 मीट्रिक टन तक पहुंची है। वहीं, बाजरे की सरकारी खरीद (Bajra govt Price) नहीं हो रही है और अब तक व्यापारियों ने 12,314 मीट्रिक बाजरा खरीदा है। मूंग की सरकारी खरीद भी नहीं हुई है। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक अभी हिसार जिले में धान की कुल आवक 62198 मीट्रिक टन रिकॉर्ड की गई है। जिले में धान की सरकारी खरीद अभी जारी है, और बाजरे की खरीद व्यापारियों की ओर से की जा रही है।
बीते दिनों हुई इतनी धान की खरीदी (Dhan kharid in Hisar Mandi)
हिसार में खाद्य विभाग, हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की तरफ से धान की खरीद जा रही है। खाद्य विभाग ने 21586 मेट्रिक टन, हैफेड ने 9443 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 19481 मीट्रिक टन की धान की खरीदी की है। बीते दिनों तक 4233 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, जिसमें खाद्य विभाग की खरीद भी शामिल है।
धान की कुल आवक 62198 मीट्रिक टन पहुंची है। खरीदे गए धान में से 36244 में मीट्रिक टन का उठान हो गया है, जिसमें खाद्य विभाग की ओर से 13270 मीट्रिक टन, हैफेड की ओर से 6475 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन 16499 मीट्रिक टन धान का उठान किया है। आवक की तुलना में सरकारी सरकारी खरीद धीमी गति से चल रहा है। हिसार जिले में बाजरे की कुल आवक 15955 मीट्रिक टन पहुंच चुकी है।
बीते दिनों पहुंचा मंडी में इतना बाजरा
वहीं, बीते दिनों 371 मीट्रिक टन बाजरा मंडी में पहुंच गया है। अब तक व्यापारियों की ओर से 12314 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा गया है और सरकारी एजेंसियों की तरफ से बाजरे की खरीद नहीं की गई है। हिसार जिले में मूंग की सरकारी खरीद अब तक शुरू नहीं हुई है।
बीते दिनों तक मूंग की कुल सरकारी खरीद जीरो रही है। मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8780 रुपये प्रति क्विंटल तय है और बाजरे का MSP 2900 रुपए प्रति क्विंटल है। धान के ग्रेड-ए का MSP 2461 रुपए व सामान्य धान का 2441 रुपए प्रति क्विंटल है।