{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Hisar Mausam 23 to 28 September : हिसार में 2 दिन आसमान रहेगा साफ, 24 सितंबर से तापमान होगा कम, छाएंगे बादल

Hisar Weather Updates : हिसार से मानसून की विदाई हो गई है। ऐसे में भले ही रात में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, लेकिन दिन में आसमान एकदम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि हिसार में आगामी 2 दिन आसमान एकदम साफ रहने वाला है। हालांकि 24 सितंबर से बादलों की आवाजाही के बाद से तापमान (Hisar Weather Forecast) में गिरावट आ सकती है, जिससे मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है।
 

HR Breaking News (Hisar Weather) हिसार में मौसम में खूब बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं धूप तो कहीं बादलों की आवाजाही के चलते मौसम एकदम बदला हुआ है। मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार शहर से मानसून की विदाई के बाद से अब 2 दिनों तक आसमान एकदम साफ रहने वाला है, लेकिन एक बार फिर 24 सितंबर से शहर में बादलों की आवाजाही का पूर्वानुमान जारी किया है। खबर में जानिए हिसार के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-

1 जून से 20 सितंबर तक हिसार में हुई इतनी बारिश
 

आईएमडी के मुताबिक हरियाणा के हिसार जिले में इस बार सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वैसे तो हिसार (Hisar Ka Mausam) में 1 जून से 20 सितंबर तक सामान्य तौर पर 287.8 एमएम बरसात होती है, लेकिन इस बार हिसार में मानसूनी सीजन में केवल 230.2 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 20 प्रतिशत कम है।

दो दिनों कैसा रहेगा हिसार का तापमान
 

हिसार में आज 22 सितंबर को अधिकतम तापमान (hisar me temperature) 35 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। वहीं, मिनिमम टेंपरेचर 25 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। इस दौरान सुबह आर्द्रता का औसत स्तर 90 प्रतिशत पर है और शाम को 55 प्रतिशत पर रहने की संभावना है।
 

वहीं, कल 23 सितंबर को अधिकतम-न्यूनतम तापमान 35-24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है और सुबह के समय में आर्द्रता का औसत स्तर 85 प्रतिशत पर रहने की संभावना है और रात का आर्द्रता स्तर 55 प्रतिशत पर रहने की संभावना है।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
 

हिसार में 24 सितंबर को अधिकतम-न्यूनतम तापमान (hisar me mausam ka updates) 35-24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है और ह्यूमिडिटी का लेवल सुबह 85 प्रतिशत और शाम के समय 55 प्रतिशत तक रह सकता है।
 

25 सितंबर की बात करें तो हिसार का अधिकतम तापमान (hisar me kab barish hogi)  34 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार है और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान सुबह ह्यूमिडिटी का लेवल 95 और शाम के समय 60 प्रतिशत पर रहने की संभावना है।
 

26 सितंबर को अधिकतम-न्यूनतम तापमान (Hisar me temperature)  33-23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है और सुबह ह्यूमिडिटी का लेवल 95 प्रतिशत पर रहने की संभावना है और शाम में 65 प्रतिशत पर रह सकता है।

सितंबर के आखिर में कैसा रहेगा तापमान
इसके साथ ही 27 सितंबर को शहर का अधिकतम तापमान (hisar weather temperature) 32 डिग्री सेल्सियस पर बने रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है और सुबह में ह्यूमिडिटी का लेवल 95 और शाम में 65 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच सकता है।
 

28 सितंबर को अधिकतम-न्यूनतम तापमान में काफी अंतर देखने को मिल सकता है। इस दौरान तापमान 32-22 डिग्री सेल्सियस पर रह सकता है और इस दौरान ह्यूमिडिटी का लेवल (Hisar me humidity level) सुबह 95, शाम को 55 प्रतिशत के बीच रह सकता है।

बीते 24 घंटे में हिसार का मौसम
 

बीते 24 घंटे की बात करें तो हिसार में उच्चतम तापमान (Maximum temperature in Hisar) 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। वहीं, दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो 2.6 डिग्री कम है। बीते 24 घंटे में हिसार में बारिश नहीं हुई है और ह्यूमिडिटी का लेवल 5 प्रतिशत और शाम के समय ह्यूमिडिटी का लेवल 82 प्रतिशत रहा है।

हिसार में सूर्योदय का समय
 

हिसार में सूर्योदय का समय (Hisar ka Sunrise time) 6:09 और सूर्यास्त का समय 18:19 बजे रहने वाला है और मूनराइज का समय 3:49 बजे और मूनसेट का समय 1:44 बजे रहने वाला है।