{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Hisar News : बिजली चोरी पर विभाग की सख्ती, लगाया 1.01 करोड़ का जुर्माना  

Hisar News :  हिसार में बिजली का दबाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बीच बिजली चोरी के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। बिजली चोरी को रोकने के लिए विभाग एक्शन मोड में आ गया है। हाल ही में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 9 विशेष टीमों ने शहर के 120 स्थान पर बिजली चोरी पकड़ी है और 1.01 करोड रुपए का जुर्माना ठोका है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं -

 

HR Breaking News - हिसार शहर में तेजी से बढ़ रहे बिजली चोरी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम अब कड़ा रुख अपना रहा है। हाल ही में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 9 विशेष टीमों ने हिसार के ग्रामीण और हांसी डिविजन में एक साथ कड़ी कार्रवाई करते हुए 120 जगह पर बिजली चोरी पकड़ी है और निगम ने इन मामलों में 231 किलोवाट से ज्यादा की अवैध बिजली खपत (illegal electricity consumption) उजागर करते हुए बिजली चोरी करने वालों पर एक करोड़ 1 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना ठोका है। 


बिजली चोरी को रोकने के लिए चलाया गया विशेष अभियान - 

बिजली विभाग (Hisar Electricity Department) की कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम में भी साथ रही। बिजली निगम की टीमों ने अचानक कार्रवाई की ताकि बिजली चोरी करने वालों को संभलने का मौका न मिले। निगम अधिकारियों के मुताबिक, लाइन लॉस कम करने और ईमानदार उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए यह अभियान चलाया गया और आगे भी जारी रहेगा। 

बिजली निगम की 9 टीमों ने अचानक डाली रेड - (Hisar latest news)


बिजली निगम के उच्च अधिकारियों के आदेश पर 9 विशेष टीमों का गठन किया गया था। विरोध से निपटने के लिए पुलिस बल की टीम भी तैनात की गई। टीमों ने हिसार शहर के कई इलाकों जैसे आदमपुर, अग्रोहा, बरवाला, बालसमंद, हांसी, मुंढाल, नारनौंद और उमरा क्षेत्र के कई गांव में अचानक रेड डाली। निगम को लगातार बिजली चोरी की शिकायतें भी मिल रही थी। इसके बाद बिजली निगम ने यह कड़ी कार्रवाई की बिजली चोरी के मामलों पर लगाम लगाई। ‌


120 जगह पर 231 किलोवाट से ज्यादा बिजली चोरी का खुलासा - (hayana news)

बिजली निगम के आंकड़ों के मुताबिक, हिसार ग्रामीण डिविजन में 61 जगह पर 120 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई है। हांसी डिविजन में 55 स्थान पर 104 किलोवाट की बिजली पकड़ी गई। हिसार शहर डिवीजन में 4 जगह पर 7 किलोवाट की चोरी सामने आई है। तीनों डिवीजन में कुल 120 जगह पर कार्रवाई की गई, जहां 231 किलोवाट से ज्यादा की बिजली चोरी (Hisar electricity theft) का खुलासा हुआ और आरोपियों पर 1.01 करोड रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 


निर्धारित समय पर जुर्माना नहीं भरने पर होगी कड़ी कार्रवाई -

 


बिजली निगम (Hisar Electricity Corporation) ने परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी है। वहां नियमानुसार जमाने के नोटिस जारी किए गए हैं। अगर निर्धारित समय पर जुर्माना नहीं भरा गया तो संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाने में प्राथमिक की दर्ज करवाई जाएगी। इसके साथ ही बिजली कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई होगी। 


DHBVN के अधिकारी ने दी जानकारी - 


DHBVN हिसार, सर्कल SE अविनाश यादव का कहना है की बिजली निगम (Electricity Corporation) की 9 विशेष टीमों ने अभियान चलाकर तीन डिवीजन में 120 जगह पर बिजली चोरी को उजागर किया है। उपभोक्ता किसी भी प्रकार से कट मार कर या मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी न करें, क्योंकि चोरी एक गंभीर अपराध है। ऐसा करने पर विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा सकती है और भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।