{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Hisar News : 9.93 करोड़ रुपये में मेरठ की एजेंसी को मिला टेंडर, तीन माह में शुरू होगी कचरा प्रोसेसिंग

Hisar News : शहर में अब कचरे का निस्तराण हिसार में ही होगा। इसके लिए विभाग की और से प्लांट लगाने के लिए एजेंसी भी  मिल गई है। हिसार में प्लाट लगने के बाद आसपास के 6 निकायों का कचरे का भी निस्तारण किया जाएगा। प्लांट लगाने के लिए मेरठ की एजेंसी को 9.93 करोड़ रुपये में टेंडर सौंपा गया है। एजेंसी की और से तीन माह में कचरा प्रोसेसिंग का काम शुरू किया जाएगा।   
 

HR Breaking News (Hisar News) : हिसार के आसपास क्षेत्र से निकलने वाले 6 निकायों के कचरे के निस्तारण की व्यवस्था अब एक जगह की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से ढंढूर गांव के पास करीब 15 एकड़ जमीन पर कलस्टर लेवल पर सोलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट (solid waste processing plant)विकसित किया जाएगा। परियोजना के लिए 9.93 करोड़ रुपए का टेंडर मेरठ की एजेंसी को दिया गया है। एजेंसी 3 माह में प्रोसेसिंग का काम शुरू करेगी। प्लांट पर मशीनरी स्थापित कर कचरे की प्रोसेसिंग शुरू करने की तैयारी एजेंसी द्वारा 3 माह में शुरू की जाएगी।

पंचकूला में हुई बैठ के बाद मिली अनुमति

इसको लेकर पंचकूला में हुई बैठक के बाद हिसार में बनने वाले कलस्टर स्तर के सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग  (hisar me bnega solid waste processing plant) प्लांट के संचालन का रास्ता अब साफ हो गया है। निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेरठ की एजेंसी के रेट को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही एजेंसी परियोजना को काम सौंपने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा दी गई है। हिसार में यह प्लांट शुरू होने के बाद हिसार समेत 6 निकाय से निकलने वाले कचरे को एक केंद्र पर लाकर प्रोसेसिंग शुरू की जाएगी। 

बैठक में ये रहे मौजूद 

परियोजना को लेकर पंचकूला (solid waste processing plant hisar) में हुई बैठक में टेंडर की प्रक्रिया दर और काम से जुड़े अन्य पहलुओं पर विचार किया गया। इसके बाद मेरठ की एजेंसी को टेंडर सौंपा (Meerut ki agency ko sonpa tender) गया। इस दौरान बैठक में हिसार के मेयर प्रवीण पोपली, निगमायुक्त सी. जया श्रद्धा, एक्सईएन जयवीर डूडी और  जेई  अजय सिहाग मौजूद  रहे। 

इन 6 निकायों के कचरे का होगा निस्तारण

विभाग (hisar latest news) ने दी जानकारी के अनुसार  हिसार समेत 6 निकायों के कचरे की  प्रोसेसिंग होगी। प्रस्तावित निकायों में हिसार, हांसी, बरवाला, उकलाना, नारनौल, सिवानी निकाय शामिल है। जानकारी के अनुसार रोजाना इन निकायों से 294 मेट्रिक टन कचरा निकलता है। प्लांट शुरू होने के बाद इस कचरे को ढंढूर स्थित प्लांट में पहुंचाया जाएगा। 

कचरे को कैटेगरी के हिसाब से किया जाएगा अलग

प्लांट पर (hisar ki khabre) पहुंचने के बाद कचरे को कैटिगरी वाइज अलग-अलग किया जाएगा। इस दौरान सामग्री, आरडीएफ और खाद बनाने योग्य कचरे की अलग व्यवस्था होगी। कचरे को खुले में डालने की समस्या कम करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने में विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आगे की कार्रवाई शुरू की जा रही है। पहले चरण में जरूरी कार्रवाई पूरी कर मशीनरी लगाने का काम किया जाएगा इसके लिए विभाग की ओर से 3 महीने का लक्ष्य रखा गया है। मशीनों की स्थापना होने के बाद जरूरी एजेंसी प्लांट में कचरे की प्रोसेसिंग का काम शुरू करेगी।