Hisar News : कालोनियों में 50 से ज्यादा सड़कों का होगा निर्माण, 7.25 करोड़ होंगे खर्च
Hisar News : हिसार शहर में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार अहम कदम उठाए जा रहे हैं। कहीं पर नई सड़क बनाई जा रही है तो कई जगहों पर पुरानी सड़कों की मरम्मत का काम किया जा रहा है। अब हिसार वालों के लिए एक और बड़ी गुड न्यूज़ है। दरअसल शहर की 25 कॉलोनी में 50 से ज्यादा सड़क और फुटपाथ बनाए जाएंगे।
HR Breaking News - हिसार में अब सड़कों की तस्वीर बदलने वाली है। दरअसल शहर में टूटी हुई सड़कों की मरमत करने के लिए योजना तैयार की गई है। मानसून में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जर्जर हालत में सड़क और गलियों से लोगों को जल्द ही निजात मिलने वाली है। शहर में विकास कार्यों को रफ्तार देते हुए 7 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से 25 से ज्यादा कॉलोनी में 50 से अधिक सड़कों के निर्माण का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
बनेंगी सीमेंटेड रोड, इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक वाली गलियों और फुटपाथ-
विभाग ने टूटी हुई सड़कों और गलियों की मरम्मत के लिए टेंडर लगाने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत शहर के सभी वार्डों के लिए अलग-अलग सीमेंटेड रोड, इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक वाली गलियों और फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा।
7 करोड़ 25 लाख रुपये से बदलेगी सड़कों की सूरत - (Hisar Latest News)
विधायक सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) और मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में करीब 7 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों में आईबीपी और सीसी सड़कों का निर्माण, टूटी सड़कों की मरम्मत तथा अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाओं का विकास शामिल है। विभाग की ओर से लगातार टेंडर लगाए जा रहे हैं। जल्द ही सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।
इन कॉलानियों में होगी सड़कों की मरम्मत -
वार्ड 1 (Hisar Ward 1) में पावर हाउस सेक्टर 14 से सेक्टर 33 के टर्निंग पॉइंट तक सेंट्रल वर्ज का निर्माण किया जाएगा। इस पर 39.73 लख रुपए खर्च किए जाएंगे।
वार्ड 2 में महावीर प्रसाद एंड संस शॉप के सामने से राज कटारिया हाउस तक सीसी रोड बनाई जाएगी। इस पर 26.30 लाख रुपए खर्च होंगे। वहीं पवन घी वाला से पुराना शनि देव मंदिर तक सीसी रोड बनाने की योजना है। इस पर 19.97 लाख रुपए की लागत आएगी।
शर्मा गली में न्यू ज्योति ज्वेलर्स से तलाकी गेट के बंद सिरे तक सीसी रोड बनाई जाएगी। इस पर 16.05 लाख रुपए खर्च होंगे। पीरथी बिश्नोई और भीमसेन के घर से ऋषि नगर की गली नंबर 5 तक सीसी रोड बनेगी। इस पर 16.39 लाख रुपए खर्च होंगे।
सिटी थाना पार्किंग (Hisar City Police Station Parking) और GLF वॉल के दोनों और फुटपाथ और आईपीबी का निर्माण किया जाएगा। इस पर 12.14 लाख रुपए खर्च होंगे।
वार्ड नंबर 4 में कुम्हारान मोहल्ला विजय नगर (Hisar Kumharan Mohalla Vijay Nagar) गली 1 और नंदराम वाली गली में आईपीबी स्ट्रीट बनाई जाएगी। इस पर 14.99 लख रुपए खर्चा आएगा। जग्गी गुर्जर वाली गली में CC रोड का निर्माण होगा। इस पर 14.07 लख रुपए खर्च होंगे। वहीं खातीयान मोहल्ले में आईपीबी स्ट्रीट बनेगी। इस पर 6.92 लाख रुपए की लागत आएगी। दिल्ली वाली गली और चंचल बुटीक वाली गली में आईपीबी स्ट्रीट बनाई जाएगी जिस पर 5.54 लाख रुपए खर्च होंगे। राधा कृष्ण मंदिर वाली गली में सीसी रोड बनाने की योजना है जिस पर 5.36 लख रुपए खर्च होंगे।
वार्ड नंबर 15 में बिजली बोर्ड (Hisar Electricity Board) से चुना भट्टा तक रेलवे लाइन के साथ-साथ सीसी रोड बनाई जाएगी। इस पर 48.63 लाख रुपए खर्च होंगे। बैंक कॉलोनी में जयमाल शर्मा मकान नंबर 48 से मकान नंबर 11 तक और आसपास की सीसी सड़कों का सुधार किया जाएगा। यहां 26.72 लाख रुपए खर्च होंगे। सुभाष नगर में विभिन्न सीसी सड़कों की मरम्मत होगी जिस पर 11.26 लाख रुपए खर्च होंगे। छोटू राम कॉलोनी में विभिन्न सीसी स्ट्रीट का 11.13 लाख रुपए से कायाकल्प होगा।
वार्ड नंबर 16 में पटेल नगर (Hisar Patel Nagar) में महालक्ष्मी शटरिंग स्टोर कैमरी रोड और मंदिर वाली गली में आईबीपी स्ट्रीट 8.56 लाख रुपए से बनेगी।
वार्ड नंबर 18 में अमरदीप कॉलोनी (Hisar Amardeep Colony) में पार्क से लीडिंग एंजेल पब्लिक स्कूल तक पुरानी आईपीबी का निर्माण और मरमत की जाएगी जिस पर 48.39 लाख रुपए खर्च होंगे। शास्त्री नगर की गली नंबर 2, 3 और दादी गोरी मंदिर (Hisar Dadi Gori Temple) वाली गली और टाल वाली गली में आईपीबी सड़क बनाई जाएगी। इस पर 38.22 लाख रुपए की लागत आएगी।
उम्मेद विहार कॉलोनी (Hisar Ummed Vihar Colony) में म्हारी सड़क एप पर मिली शिकायत के तहत गली 6 और 7 में मरमत का काम किया जाएगा जिस पर 14.43 लाख रुपए खर्च होंगे। दयानंद विमल वाली गली और सूरत सिंह वाली गली में पुरानी IBP स्ट्रीट का निर्माण किया जाएगा जिस पर 12.91 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके साथ ही आदर्श कॉलोनी में कम्युनिटी सेंटर से मकान नंबर 55A तक सड़क मरमत का काम किया जाएगा। इसपर 2.84 लाख रुपए खर्च होंगे।