Hisar ka Mausam 18 November : हिसार में पहली बार तापमान 10 डिग्री से नीचे, अगले 7 दिन का पूर्वानुमान जारी
HR Breaking News (Hisar ka Mausam 18 November) हिसार में मंगलवार को इस वींटर सीजन में पहली बार तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। अब जिले में ठंड का आगाज हो गया है। दिवाली के दौरान हुआ प्रदूषण भी छंट गया है। साफ आसमान के साथ शीतल रातें होनी शुरू हो गई है। वहीं, अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ौतरी हुई है। सुबह ठंडी हवा चली तो दिनभर ठंड का एहसास होता रहा। दिन में अच्छी धूप भी खिली है, लेकिन कुछ देर तक धूप में बैठना भी लोग पसंद कर रहे हैं। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम पर आ गया है। भारत मौसम विभाग की तरफ से अगले सप्ताह हिसार में कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन कोहरा छाने का अनुमान है। चलिए जानते हैं अगले 7 दिन हिसार में कैसा मौसम रहेगा और कब-कब कोहरा छाएगा।
कड़ाके की ठंड आने में समय (Hisar me cold days)
हालांकि, अभी कड़ाके की ठंड के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। कड़ाके की ठंड अभी शुरू नहीं हुई है। अभी कड़ाके की ठंड का इंतजार बना रहेगा और यह दिसंबर के अंत में होने की संभावना है। कम ठंड की वजह से फसलें प्रभावित हो सकती हैं। अल नीनो का प्रभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से सर्दी कम पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ ही अब वेदर में तापमान को कम कर सकते हैं।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा है मौसम (Weather Alert)
हिसार के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी आई है। अधिकतम तापमान (Maximum Temprature) सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। जिले में कल के मुकाबले तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया है। हिसार में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिसार में आद्रता न्यूनतम 65% और अधिकतम 88% दर्ज की गई है। बता दें कि हिसार में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान इतना नीचे आया है।
| हिसार में सूर्यादय | 06:52 |
| हिसार में सूर्यास्त | 05:32 |
| हिसार में चंद्रोदय | 12:55 |
| हिसार में चंद्रास्त | --:-- |
| हिसार में 18 नवंबर का मौसम | ||||
|---|---|---|---|---|
| तापमान | ह्यूमिडिटी | मौसम | ||
| Max | Min | Max | Min | साफ आसमान |
| 27° | 10° | 65 | 35 | |
| हिसार में 19 नवंबर का मौसम | ||||
|---|---|---|---|---|
| तापमान | ह्यूमिडिटी | मौसम | ||
| Max | Min | Max | Min | साफ आसमान |
| 27° | 10° | 65 | 45 | |
| हिसार में 20 नवंबर का मौसम | ||||
|---|---|---|---|---|
| तापमान | ह्यूमिडिटी | मौसम | ||
| Max | Min | Max | Min | घना कोहरा |
| 26° | 9° | 70 | 45 | |
| हिसार में 21 नवंबर का मौसम | ||||
|---|---|---|---|---|
| तापमान | ह्यूमिडिटी | मौसम | ||
| Max | Min | Max | Min | घना कोहरा |
| 26° | 9° | 70 | 50 | |
| हिसार में 22 नवंबर का मौसम | ||||
|---|---|---|---|---|
| तापमान | ह्यूमिडिटी | मौसम | ||
| Max | Min | Max | Min | साफ आसमान |
| 26° | 9° | 75 | 50 | |
| हिसार में 23 नवंबर का मौसम | ||||
|---|---|---|---|---|
| तापमान | ह्यूमिडिटी | मौसम | ||
| Max | Min | Max | Min | साफ आसमान |
| 26° | 9° | 80 | 50 | |