{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार के धांसू अंडरपास में भरा 15 फीट तक पानी

Hisar News : हिसार के धांसू अंडरपास (hisar ke dhansu underpass) में 15 फीट पानी भर गया है। जिसके कारण आवागमन ठप हो गया है। माइनर की सफाई नहीं होने के कारण उसका पानी ओवरफ्लो होकर अंडरपास में भर गया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 
 

HR Breaking News (Hisar News) : हिसार-लुधियाना रेलवे मार्ग (Hisar-Ludhiana railway route) पर धांसू के पास स्थित अंडरपास नंबर-50 में जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यहां पानी की गहराई करीब 15 फीट तक पहुंचने से रास्ते पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। अंडरपास के दोनों ओर से पानी आने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ रही है। साथ लगती माइनर की सफाई नहीं होने से पानी ओवरफ्लो होकर अंडरपास में जमा हो रहा है।

दूसरे रास्ते से जाना पड़ रहा

अंडरपास (latest news hisar) में पानी भरने के कारण ग्रामीणों और वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है। पानी इतना अधिक है कि यहां से पैदल निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। वहीं, जलभराव के बीच किसी वाहन के जाने या व्यक्ति के गिरने से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

कई बार दी चुकी शिकायत

किसान रामप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि अंडरपास में पानी का स्तर लगभग 15 फीट तक पहुंच गया है। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो चुकी है। समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक राहत नहीं मिली है। माइनर की सफाई नहीं होने से पानी लगातार अंडरपास में पहुंच रहा है और जलभराव बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों ने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अंडरपास में जमा पानी की निकासी करवाने तथा माइनर की सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक पानी की निकासी और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक यहां आवागमन बहाल करना मुश्किल है।