{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार के सेक्टर 15 में अब राजगढ़ रोड 33KV बिजलीघर से होगी सप्लाई, एरिया होगा शिफ्ट

Hisar News : हिसार के लोगों को बेहतर बिजली सप्लाई आपूर्ति व्यवस्था करने के लिए शहर के लिए शहर के सेक्टर 15 में अब राजगढ़ रोड 33KV बिजलीघर से सप्लाई होगी इसके अलावा नवदीप कॉलोनी के फीडर  को भी  दो अलग हिस्सों में बांटा जाएगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 
 

HR Breaking News (Hisar News) : आजाद नगर (ajad nagar news) क्षेत्र में गर्मी के दौरान होने वाले बिजली लोड को देखते हुए बिजली निगम (bijli nnigam hisar) ने सप्लाई व्यवस्था में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। कैमरी रोड 11 केवी फीडर को अब 33 केवी बिजली घर आजाद नगर के बजाय 33 केवी बिजलीघर राजगढ़ रोड से जोड़ा जाएगा। इससे आजाद नगर बिजली घर का लोड कम होगा और राजगढ़ रोड बिजली घर की उपलब्धता क्षमता का इस्तेमाल किया जा सकेगा। फिलहाल कैमरी और फिर से पटेल नगर की आठ मरला कॉलोनी, मनोहर कॉलोनी, सेक्टर 15 का कुछ हिस्सा, कैमरी रोड पर सोनी अस्पताल से पुल तक का क्षेत्र, चंद्रलेन कॉलोनी, विनायक नगर, यादव कॉलोनी में बिजली सप्लाई होती है। फीडर की सप्लाई होने के बाद इन क्षेत्रों का लोड बिजली राजगढ़ रोड के बिजली घर पर शिफ्ट हो जाएगा।

 

राजगढ़ रोड पर घटेगा लोड (Rajgarh Road 33KV)

एचएयू में नया 33 केवी बिजलीघर शुरू होने के बाद राजगढ़ रोड बिजली घर से जुड़े एरिया में भी बदलाव हुआ है। एचएयू और मधुबन फीडर को नए बिजलीघर से जोड़ दिया गया है। पहले इन क्षेत्रों की सप्लाई एचएयू के पुराने 33 केवी बिजली घर से होती थी। इसके चलते राजगढ़ रोड बिजली घर पर पहले की तुलना में लोड कम हुआ है। अब इसका इस्तेमाल सेक्टर-15, पटेल नगर और कैमरी रोड के बड़े हिस्से को जोड़ने में किया जाएगा।

स्टाफ की कमी बनी हुई

एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के स्टेट के ऑर्गेनाइजर प्रदीप लौरा ने बताया कि राजगढ़ 33 केवी बिजली घर में चार बड़े ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इनके संचालन के लिए 7 शिफ्ट अटेंडेंट की जरूरत होती है। लेकिन अभी यहां केवल एक कर्मचारी  तैनात है। इस संबंध में एसई को पत्र भेजकर स्टाफ को बढ़ाने की मांग की गई है। 

नवदीप कॉलोनी (navdeep colony) के फीडर  को अलग-अलग हिस्सों में बांटा जाएगा

गर्मी के पीक आवर्स (hisar me bijli supply) में नवदीप कॉलोनी का 11 केवी फीडर अधिक लोड के करण प्रभावित होता है। बार-बार ओवरलोडिंग से लाइन में फॉल्ट की समस्या बढ़ जाती है। इसे दूर करने के लिए निगम इस फीडर को अलग-अलग दो लाइनों में बांटा जाएगा। हिसार बिजली निगम के एसडीओ मनीष (SDO Manish of Electricity Corporation) ने बताया कि एचएयू के 33 केवी बिजली घर के शुरू होने से राजगढ़ रोड स्थित बिजली घर पर लोड कम हुआ है। इसके कारण इसी आधार पर पटेल नगर सेक्टर-15 को इसमें जोड़ा जाएगा। साथ ही नवदीप कॉलोनी के 11 केवी फीडर को अलग कर दो फीडरों में बांटा जा रहा है।