{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार में 13 नवंबर से होगी इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य 

Hisar News : हिसार में 13 नवंबर से इंटर कॉलेज टूर्नामेंट प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। इसके लिए एआईयू पोर्टल (AIU Portal) पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिए गए हैं। चलिए जानते हैं एआईयू का स्पोर्टस कैलेंडर आदी पूरी जानकारी विस्तार से। 
 

HR Breaking News (Hisar News) : गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU news) ने नॉर्थ जोन और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स (All India Inter University Games) में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए एआईयू पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। अब खिलाड़ियों की व्यक्तिगत एंट्री पूरी होने के बाद ही टीम का रजिस्ट्रेशन और पात्रता परफॉर्मा तैयार हो सकेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय (Sports Directorate) ने सभी संबद्ध कॉलेजों को टूर्नामेंट और ट्रायल के तुरंत बाद खिलाड़ियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ऑनलाइन एंट्री करनी होगी पूरी 

निदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार  खिलाड़ी का पोर्टल पर रिकॉर्ड नहीं होने की स्थिति में टीम की प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी। ऐसे में कॉलेजों को प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही खिलाड़ियों की ऑनलाइन एंट्री पूरी करनी होगी, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न आए।

12 को होगा टीम का चयन

जीजेयू में इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं (inter college sports competitions) का आगाज 13 नवंबर से होगा। प्रतियोगिताओं के तहत 13 नवंबर को उमरा में तीरंदाजी, 16 नवंबर को जीजेयू में बैडमिंटन और 18 नवंबर को नलवा कॉलेज में ताइक्वांडो के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं के लिए जीजेयू यूटीडी टीम का चयन 12 नवंबर को विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा।

एआईयू का खेल कैलेंडर जारी

एआईयू के खेल कैलेंडर के अनुसार महिला-पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता 26 नवंबर को होगी। महिला बॉक्सिंग 31 दिसंबर, महिला फुटबॉल 14 दिसंबर, महिला-पुरुष कुश्ती 5 फरवरी, महिला-पुरुष कबड्डी 10 फरवरी और महिला योग प्रतियोगिता 7 फरवरी को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय स्तर पर खिलाड़ियों की तैयारी और चयन प्रक्रिया को इन प्रतियोगिताओं के अनुरूप आगे बढ़ाया जाएगा।