हिसार में बिजली प्लांट के विस्तार के लिए होगा जमीन अधिग्रहण, 2 गांवों में खरीदी जाएगी 35 एकड़ जमीन
Hisar News :हिसार में बिजली प्लांट के विस्तार के जिले के दो गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसको लेकर बिजली प्लांट के विस्तार के लिए 2 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (Hisar News) : राजीव गांधी पावर थर्मल पावर प्लांट (Rajiv Gandhi Power Thermal Power Plant) में बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना के तहत हरियाणा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड एचपीसीएल (Haryana Power Generation Corporation Limited HPCL) 35 एकड़ जमीन खरीदने की योजना बना रहा है। इसके लिए राजस्व विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जिले के दो गांवों में जमीन खरीदी जानी है इसका इस्तेमाल प्लांट में मौजूद राख बांध के आसपास हरित पट्टी विकसित करने के लिए किया जाएगा।
600-600 मेगावाट की दो कोयला (hisar latest news)
आपको बता दे कि थर्मल प्लांट में पहले से ही संचालित 600-600 मेगावाट की दो कोयला आधारित इकाइयों के साथ 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल यूनिट स्थापित करने की योजना है। इस परियोजना के लिए जमीन की जरूरत को देखते हुए विभाग ने मौजूदा राख बांध के पास आसपास अतिरिक्त भूमि खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
इन दो गांवो की जमीन का होगा अधिग्रहण
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिजली प्लांट (thermal plant) के विस्तार के लिए जिले के दो गांवों की 35 एकड़ जमीन खरीदेगा। इसके लिए बरवाला (Barwala), खेदड़ (Khedar) की 35 एकड़ जमीन को खरीदा जाना है। विभाग की और से इन गांवों में जमीन खरीदने से संबंधित पूरा ब्यौरा ई-भूमि पोर्टल पर दर्ज कर दी जाएगी।
ई-भूमि पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन
विभाग की और से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित जमीन मालिक जो जमीन के बेचने के इच्छुक है वो ई-भूमि पोर्टल (e-bhoomi portal) पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवदेन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू कर चुकी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर तक जारी रहेगी।