महाबीर स्टेडियम में बनेगा 5000 दर्शकों के बैठने का इनडोर ग्राउंड
HR Breaking News (Hisar News) : हिसार के महाबीर स्टेडियम में हैंडबॉल खिलाड़ियों को जल्द ही आधुनिक खेल सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। यहां खुले मैदान को इंडोर ग्राउंड में बदलने की योजना पर खेल विभाग ने काम आगे बढ़ा दिया है। इसके लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट (feasibility report) तैयार कर मुख्यालय को भेज दी गई है। प्रस्ताव के अनुसार, 57 मीटर चौड़े और 65 मीटर लंबे परिसर में इंडोर हैंडबॉल कोर्ट विकसित किया जाएगा। इसकी खास बात यह होगी कि यहां खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के साथ बड़े स्तर की खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकेंगी।
ये जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएगी
प्रस्तावित ग्राउंड (hisar mhabir stadium) को दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार करने की योजना है। इसके चारों ओर सीढ़ीनुमा दर्शक दीर्घा बनाई जाएगी, जिसमें लगभग 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा खिलाड़ियों की जरूरतों को देखते हुए ट्रेनिंग रूम, चेंजिंग रूम, कार्यालय और शौचालय सहित जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। विभाग का लक्ष्य इस परिसर में प्रतिदिन 500 से अधिक खिलाड़ियों को अभ्यास का अवसर उपलब्ध कराना है।
हिसार वालों को बड़ी सौगात, 60 साल बाद खुलेगा रास्ता, जाम से मिलेगी मुक्ति
बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने में मिलेगी मदद
इंडोर ग्राउंड (indoor ground) बनने से महाबीर स्टेडियम (Mahabir Stadium) में हैंडबॉल की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं कराने की संभावनाएं बढ़ेंगी। अभी खिलाड़ियों को खुले मैदान में मौसम के अनुसार अभ्यास करना पड़ता है। बारिश, गर्मी और धूल के कारण कई बार ट्रेनिंग प्रभावित होती है। इंडोर सुविधा मिलने के बाद मौसम की परवाह किए बिना अभ्यास जारी रखा जा सकेगा। साथ ही खिलाड़ियों को बड़े मुकाबलों के अनुरूप तैयारी करने का बेहतर माहौल मिलेगा।
तकनीकी अभ्यास का मौका मिलेगा
मौजूदा खुले मैदान (hisar latest news) में जमीन की असमानता खिलाड़ियों के प्रदर्शन और सुरक्षा दोनों को प्रभावित करती है। कच्ची सतह पर दौड़ते समय संतुलन बिगड़ने, पैर मुड़ने और चोट लगने की आशंका रहती है। वहीं तेजी से दिशा बदलने, अचानक रुकने और फुटवर्क का अभ्यास करना भी मुश्किल होता है। मिट्टी के कारण गेंद की गति और उछाल में अंतर आने से पासिंग और गेंद पर नियंत्रण बनाने में भी परेशानी होती है।