{"vars":{"id": "93802:4123"}}

परिजात चौक से नागोरी गेट के रास्ते पर चौपहिया वाहनों की नो एंट्री

Hisar News : दीपावली के दिन में बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए हिसार पुलिस की और से ट्रैफिक व्यवस्था का विशेष वन वे प्लान तैयार किया है। पुलिस की और से शहर के मुख्य बाजारों में अस्थाई नाके भी लगाए गए हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।      

 

HR Breaking News (Hisar News) : दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए हिसार पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में भीड़ नियंत्रित करने और जाम से राहत दिलाने के लिए वन-वे व लेन प्लान लागू किया गया है। इसके तहत बाजारों में 10 अस्थायी पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं, जबकि 10 पैदल गश्त टीमें लगातार निगरानी करेंगी। शहर के 19 स्थायी नाकों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।

राजगुरु मार्केट में चौपहिया वाहनों का रूट बदला

त्योहारी खरीदारी के दौरान राजगुरु मार्केट (Rajguru Market hisar) में जाम की स्थिति से बचने के लिए वाहनों के आवागमन का अलग प्लान बनाया गया है। तलाकी गेट (talaqi gate)  से गुरुद्वारे की ओर होते हुए पारिजात चौक तक ऑटो और ई-रिक्शा के लिए अलग लेन निर्धारित की जा रही है। पारिजात चौक (Parijat Chowk) से नागोरी गेट (Nagori Gate) की ओर जाने वाले मार्ग पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था रहेगी। इस रास्ते पर चौपहिया वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। चौपहिया वाहन पारिजात चौक से तलाकी गेट की ओर निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से निकल सकेंगे।

पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील

पुलिस ने बाजार (hisar latest news) आने वाले लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े करने और ट्रैफिक पुलिस द्वारा तय रूट का पालन करने की अपील की है। ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित लेन में ही चलने के निर्देश दिए गए हैं। बाजारों में अनावश्यक रूप से वाहन ले जाने से बचने और किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है। पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।