हिसार शहर में कल से भारी वाहनों की नो एंट्री
HR Breaking News (Hisar News) अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही हिसार के राजगुरु मार्केट में काफी चहल-पहल नजर आ रही है, लेकिन इस रौनक के बीच पार्किंग एक बड़ी समस्या बन गई है। ऐसे में हिसार शहर (Rajguru Market Parking) में कल से भारी वाहनों की एंट्री बंद की गई है। इसके लिए टाइमशेड्यूल भी तय किया गया है। खबर में जानिए कि किन वाहनों की एंट्री बंद की गई है और कब तक की गई है।
पंजाबी धर्मशाला के साथ फड़ लगनी शुरू
हिसार शहर की राजगुरु मार्केट (Rajguru Market, Hisar) में आज से पंजाबी धर्मशाला के साथ फड़ लगने की शुरुआत की जाने वाली है, जिसको लेकर व्यवस्था की गई हैं। फड़ लगने का चार्ज नगर निगम की ओर से वसूला जाएगा। वहीं, राजगुरु मार्केट में पुलिस प्रशासन और राजगुरु मार्केट एसोसिएशन (Rajguru Market Association) की ओर से कमला टावर के सामने 1 नंबर दुकान से 26 नंबर दुकान तक दोपहिया वाहनों को खड़े करने की रोक थी, वहां पर ग्राहकों के दौपहिया वाहन खड़े हो रहे हैं, जिस वजह से जाम की स्थिति बन जाती हैं।
बाजारों में 4 से 8 नवंबर तक बाधित रहेगी एंट्री
साथ ही कल बुधवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री को बंद किया जाएगा। यातायात पुलिस की ओर से बाजारों के चारों ओर नाके लगाए जाने वाले हैं। प्रशासन की ओर से भारी वाहनों को पार्किंग (parking heavy vehicles) में खड़े करने की व्यवस्था की गई है। राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के प्रधान का कहना है कि फेस्टिव सीजन पर गौर करते हुए बाजारों में 4 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।
कब तक आ सकेंगे ट्रांसपोर्ट के साधन
जानकारी के लिए बता दें कि ट्रांसपोर्ट के साधन और पानी की गाड़ियां सुबह 10 बजे से पहले बाजारों में आ सकती हैं। 10 से लेकर शाम 7 बजे तक भारी वाहन नहीं आ सकेंगे। उनका कहना है कि आज से पंजाबी धर्मशाला के सामने फड़ लगाई जाने वाली है। यातायात पुलिस की ओर से त्योहारी सीजन को देखते हुए 4 नवंबर से मुख्य बाजारों के चारों ओर नाके (checkpoints around main markets) लगाए जाने वाले हैं।
पुलिस की ओर से नागौरी गेट, आय बाजार, शहर थाना के सामने, तेलियान पुल, पड़ाव चौक पंजाबी धर्मशाला की ओर आने वाली सड़क पर नाका लम जाएगा, जिसको लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी कर ली गई है।
इन दुकानों के सामने नहीं खड़े होंगे वाहन
यातायात पुलिस (traffic police) और राजगुरु मार्केट एसोसिएशन की ओर से दुकान नंबर 1 से 26 तक दुकानों के सामने वाहन खड़े करने पर प्रतिबंध लगाया गया था। उसके बाद दुकानदारों की ओर से एसोसिएशन के सामने अपनी बात रखी कि दुकानों के सामने ग्राहकों के दौपहिया वाहन न खड़े होने की वजह से उनके व्यापार पर प्रभाव पड़ रहा है। दुकानदार अपने दोपहिया वाहन पार्किंग में खड़े कर रहे हैं। इसके बाद भी दुकानों के सामने दोपहिया वाहन (Hisar Ki Taja Khabar) खड़े होने की वजह से दोपहर बाद राजगुरु मार्केट में जाम लगा रहता है।