{"vars":{"id": "93802:4123"}}

7 अक्टूबर हिसार का मौसम : हिसार में आज से छाएंगे बादल, 11, 12 अक्टूबर को तेज बारिश का अलर्ट

7 अक्टूबर हिसार का मौसम :हिसार में मौसम का मिजाज बदल रहा है। 6 अक्टूबर को रात के समय हल्की शीतल हवाएं चलने लगी हैं। वहीं, दिन में तापमान हाई रहा तो शाम होते-होत पारा गिर रहा है। हिसार का मौसम कल से बदलने वाला है और फिर 11 व 12 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में तेज बारिश की संभावना है। 
 

HR Breaking News (Hisar ka mausam 7 October) हिसार में 7 अक्टूबर से मौसम में परिवर्तन शुरू हो जाएगा। 7 अक्टूबर को एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसके चलते वेदर में बदलाव की संभावना है। इसी कारण बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं, 10 अक्टूबर को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbence) एक्टिव होगा, जोकि काफी स्ट्रांग रहेगा। इसके प्रभाव से जिले में अधिक बारिश होने की संभावना है। 11 और 12 अक्टूबर के लिए तेज बारिश का अलर्ट भी जारी हो गया है। 

 


पिछले 24 घंटे में कैसा रहा हिसार का मौसम (Hisar ka mausam)


हरियाणा में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले गिरावट आई है। कल अधिकतम तापमान (Hisar Temperature) जहां 39 डिग्री सेल्सियस था तो यह आज कम होकर 38.1 डिग्री सेल्सियस रह गया है। यह फिर भी सामान्य से 2.3 अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सिय पर आ गया। इसमें सामान्य से 1 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई है। आद्रता की बात करें तो न्यूनतम 38% पर तो अधिकतम 49% पर आ गई है। 

 

हिसार में आने वाले दिनों के मौसम की वार्निंग (hisar weekly forecast)

हिसार में सूर्यादय 06:23
हिसार में सूर्यास्त 18:08
हिसार में चंद्रोदय 01:48
हिसार में चंद्रास्त 15:33

हिसार में 06 अक्टूबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
38° 23° 65 35

हिसार में 07 अक्टूबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min बादलवाही
36° 22° 65 35

हिसार में 08 अक्टूबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min बादलवाही
36° 22° 65 45

हिसार में 09 अक्टूबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min बादल छाएंगे
36° 23° 70 45

हिसार में 10 अक्टूबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min बादलवाही
35° 22° 70 50

हिसार में 11 अक्टूबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min बादलवाही, 1 से दो स्पैल बारिश के संभव, बिजली चमकने की आशंका
34° 22° 75 50

हिसार में 12 अक्टूबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min बादलवाही, 1 से दो स्पैल बारिश के संभव, बिजली चमकने की आशंका
34° 22° 80 50