{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार के सेक्टरों में पार्किंग बन रही ओपन बार, सेक्टर 13 की मार्केट एसोसिएशन ने शुरू किया धरना

Parking in Hisar sectors :हिसार के सेक्टरों में पार्किंग व्यवस्था एकदम बेहाल हो गई है। अब पार्किंग स्थलों पर ओपन बार बन रहे हैं। शामल ढ़लते ही जाम छलकने लगता है। ऐसे में  सेक्टर 13 की मार्केट एसोसिएशन ने इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संगठन के पदाधिकारी ने इसका विरोध जताते हुए धरना प्रदर्शन (Officials protest) शुरू किया है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (Parking in Hisar sectors) हिसार के सेक्टरों में पार्किंग स्थलों को लोग ओपन बार बना रहे हैं और खुलेआम शराब पीने की वजह से माहौल बेहद खराब हो गया है, जिससे लोगों का रास्ते (Parking in Hisar sectors) से गुजरना मुश्किल हो गया है। ऐसे में एसोसिएशन का कहना है कि सार्वजनिक स्थान किसी की जागीर नहीं है तो इसके लिए एसोसिएशन ने धरना शुरू कर दिया है। 

संगठन के पदाधिकारी ने क्यों किया आंदोलन


हिसार के पॉश इलाके सेक्टर-13 में पार्किंग (Parking in Sector-13) में शाम ढलते ही कुछ असामाजिक तत्वों ने ओपन बार बना रखा है। मार्केट एसोसिएशन की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है। विरोध के बाद भी पुलिस कार्यवाही और ओपन बार का यह सिस्टम बंद न करने के विरोध में संगठन के पदाधिकारी आंदोलन पर उतर गए हैं। इससे तंग आकर सेक्टर 13 मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पार्किंग के भीतर धरना शुरू किया है।

 

कब तक जारी रहेगा यह धरना 


संगठन के पदाधिकारी के अनुसार जब तक यहां ओपन बार का सिस्टम बंद नहीं किया जाता है, तब तक यह धारणा हर रोज शाम 7:00 से रात 9:00 बजे तक रहेगा। बता दे कि यह एक जगह नहीं है, बल्कि PLA एरिया, सेक्टर 14, रेड स्क्वेयर मार्केट (Parking at Red Square Market)  में पार्किंग में ओपन बार चल रही है। 


संगठन के पदाधिकारी ने इसका विरोध जताया है और कहा है कि पार्किंग के पास के पार्किंग स्थलों को कुछ असामाजिक तत्वों ने ओपन बार बना रखा है। जैसे ही शाम ढलती है, वैसे ही लोग अपनी गाड़ियां खड़ी कर अंदर बैठकर शराब पीने लगते हैं।

 

धरने के पहले दिन मिला लोकल जन्प्रतिनिधियों का सहयोग 


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे इस परेशानी को लेकर बीते कई सालों से पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत करा चुके हैं। उसके बाद भी आज तक इसका कोई स्थाई समाधान नहीं निकला है। लगातार अनदेखी (Hisar parking Updates) से परेशान होकर उन्होंने धरने पर बैठने का फैसला लिया है। धरने के पहले ही दिन क्षेत्र के गणमान्य दुकानदार, कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों और लोकल जन्प्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिला है।

पुलिस प्रशासन से की गई मांग


मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन (Market Welfare Association) की ओर से पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि मामलों को गंभीरता से लेते हुए गश्त बढ़ाई जाए और सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन परेशान ना हो। संगठन के पदाधिकारी जिनमे सुरेश, निखिल रावल, सुमित अन्य पदाधिकारी का कहना कि पार्क के पास कई कोचिंग संस्थान और दुकानें है। शाम के समय पार्क में आम नागरिक, महिलाएं और बच्चे भी आते हैं। वही कोचिंग सेंटर में सैकड़ो छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक भी आते है।


किन लोगों पर रहेगी हिसार पुलिस की खास नजर 


सेक्टर 13 मार्केट की पार्किंग (Sector 13 Market parking) में गाड़ियों के भीतर बैठकर शराब पीने वालों पर अब हिसार पुलिस की खास नजर रहने वाली है। इस बारे में मिल रही शिकायत पर SP ने संज्ञान लेते हुए क्षेत्र में स्वाट कमांडो टीम तैनात करने के निर्देश जारी किए है। टीम नियमित रूप से निगरानी रखेगी। वहीं सिविल लाइन थाना पुलिस को भी मार्केट और पास के इलाकों में लगातार गश्त और चेकिंग करने के निर्देश जारी किए हैं।

पुलिस ने आमजन से की अपील 


SP ने क्लियर किया है कि सार्वजनिक स्थान पर अब शराब पीने, नशे में वाहन चलाने और हुड़दंग कर लोगों को परेशान करने के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई (strict action against drinking alcohol in public places) की जाएगी। कानूनी व्यवस्था बिगड़ने वालों को अब नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि ऐसी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।