हिसार की राजगुरू मार्केट में पार्किंग नियम सख्त, कार की एंट्री बंद
HR Breaking News (Hisar News) : दिवाली पर राजगुरु मार्केट (rajguru market hisar) और आसपास के बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारनी शुरू कर दी है। बाजार में दुकानों के सामने खड़े वाहन, संकरे रास्ते और मोड पर पार्किंग के कारण लगने वाले जाम से निपटने के लिए नए नियम लागू किए जाएंगे। मंगलवार से दुकानों के सामने निर्धारित हिस्से को व्हीकल फ्री जोन (vehicle free zone) बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं मुख्य प्रवेश मार्ग पर बैरिकेडिंग कर चौपहिया वाहनों की आवाजाही सीमित की जाएगी।
सोमवार को मार्केट का किया सर्वे
सोमवार को ट्रैफिक थाना (rajguru market hisar news) और सिटी थाना पुलिस की टीम ने राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्किंग की स्थिति, अतिक्रमण और वाहनों की आवाजाही में आ रही दिक्कतों को देखा गया। अधिकारियों ने व्यवस्था संभालने वाले ठेकेदार को भी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करवाने के निर्देश दिए।
1-26 दुकानों के सामने व्हीकल फ्री जोन
दुकान नंबर 1-26 तक के सामने व्हीकल फ्री जोन बनाया जाएगा। (Parking Rules at Rajguru Market) इस हिस्से में बैरिकेड के बीच रास्ते लगाकर वाहनों की पार्किंग रोकी जाएगी। ताकि नागोरी गेट (Nagori Gate hisar) से बाजार में आने जाने का रास्ता बाधित न हो। दुकानदार व उनके कर्मचारी और ग्राहक राजगुरु मार्केट व न्यू राजगुरु मार्केट (New Rajguru Market) के बीच नगर निगम (nagar nigam hisar) की खाली पड़ी जगह में दो पहिया वाहन खड़े कर सकेंगे।
यहां की जाएगी बैरिकेडिंग
इसके अलावा नागोरी गेट, आर्य समाज मार्केट (Arya Samaj Market) , तेलीयन पुल मार्केट और सिटी थाना रोड पर बैरिकेडिंग की जाएगी। इन रास्तों से केवल दोपहिया वाहनों को गुजरने की अनुमति होगी। जबकि फोर व्हीलर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। सामान की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए रात 10:00 बजे सुबह 10:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
मार्केट पास तीन पार्किंग स्थल
राजगुरु मार्केट (rajguru market latest update) और उसके आसपास करीब 15 प्रमुख बाजार है। त्यौहार के दौरान यहां भीड़ बढ़ने पर वाहन खड़े करने के लिए वैकल्पिक स्थान का इस्तेमाल करना होगा। सिटी थाना के सामने चौपहीया और दुपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इसके अलावा पंजाबी धर्मशाला के सामने, राजगुरु मार्केट की सेंटर पार्किंग और बाजार के बीच बने गलियारे में दुपहिया वाहन खड़े करने का विकल्प रहेगा। जिंदल पार्क (jindal park hisar) के सामने न्यू क्लॉथ मार्केट के अलावा ग्रोवर मार्केट, पुराना राजकीय कॉलेज का मैदान, रेड स्क्वायर (hisar red square market) और ग्रीन स्क्वेयर मार्केट में भी पार्किंग की जा सकती है।
सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
त्योहारी खरीदारी के दौरान चोरी-झपटमरी और लूटपाट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस बाजारों में निगरानी व्यवस्था बढ़ाएगी। करवाचौथ और दिवाली को देखते हुए सिविल ड्रेस में महिला सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अन्य पुलिसकर्मी भी गस्त करेंगे।
दो पहिया वाहन का करे इस्तेमाल
ट्रैफिक थाना एसएचओ इंस्पेक्टर चंद्रभान (Traffic Police Station SHO Inspector Chandrabhan) ने लोगों से अपील की कि बाजार आने के लिए दो पहिया वाहन या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। इससे पार्किंग का दबाव कम होकर जाम से बचने में मदद मिलेगी। वहीं राजगुरु मार्केट वेलफेयर संगठन के प्रधान सुरेंद्र बजाज (Surendra Bajaj, President of Rajguru Market Welfare Organization) ने कहा कि पार्किंग की उचित व्यवस्था के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है।