{"vars":{"id": "93802:4123"}}

रायपुर खरड़ रोड 22 फीट होगा चौड़ा, 17 करोड़ होंगे खर्च

Hisar News : हिसार के रायपुर से खरड़ जाने वाले मार्ग पर अक्सर ही भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस रोड पर वाहनों के लगातार बढ़ते दबाव के चलते अब प्रशासन की ओर से रायपुर खरड़ रोड को 22 फीट चौड़ा (Raipur Kharar Road widened) करने की योजना तैयार की गई है, जिसके लिए 17 करोड़ का खर्चां आंका गया है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
 

HR Breaking News (Hisar News) रायपुर से खरड़ जाने वाले रास्ते पर सफर करने वाले वाहनचालको के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब इस रोड पर बढ़ते दबाव के चलते और जाम की स्थिती को कम करने के लिए लोक-निर्माण विभाग (Public Works Department) की ओर से इस रोड को चौड़ा करने का मास्टर प्लान (Hisar New Projects) तैयार कर लिया गया है। अब इस रोड को 22 फीट चौड़ा किया जाना है। खबर में जानिए इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से-

कितनी बढ़ेगी रोड की चौड़ाई


अब इस प्रोजेक्ट के तहत 6 किलोमीटर लंबे इस रोड की चौड़ाई 5.50 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर की जाने वाली है। यानी प्रोजेक्ट (Hisar Road Projects) की मंजूरी मिलते ही वर्तमान में 18 फीट चौड़ा यह मार्ग 22 फीट चौड़ा नजर आएगा। विभाग की ओर से इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए 17 करोड़ रुपए का रफ कॉस्ट एस्टीमेट तैयार किया गया है और मंजूरी के लिए चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही आगे का प्रोसेस शुरू कर दिया जाएगा।


 
रोड की चौड़ाई प्रोजेक्ट में आ रही ये बाधाएं


प्रोजेक्ट के लिए सड़क के किनारे से गुजर रही बिजली की HT व LT लाइनों (HT and LT power lines) और खंभों को पीछे शिफ्ट किया जाने वाला है और इसके लिए बिजली निगम को अलग से बजट ट्रांसफर किया जाएगा। रोड चौड़ा करने के दायरे में दोनों ओर खड़े दर्जनों पेड़ आ रहे हैं। इसके लिए नियमों के हिसाब से वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर पेड़ों की कटाई कराई जाने वाली है।

 

ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत 


B&R के अधिकारियों के मुताबिक, बीते कुछ सालों में रायपुर-खरड़ रास्ते पर ट्रैफिक (Traffic on Raipur-Kharar road) में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है। कम चौड़ाई और ज्यादा वाहनों की आवाजाही की वजह से यहां जाम लगा रहता है। सड़क छोटी होने के चलते मोड़ पर आमने-सामने से भारी वाहनों के जाते समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से इस रास्ते को चौड़ा करने की मांग कर रहे थे। अब विभाग की तरफ से एस्टीमेट तैयार होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल सकती है। 

बीएंडआर के एसई ने कही ये बात 


हिसार में बीएंडआर के एसई का कहना है कि रायपुर से खरड़ रोड (Raipur to Kharar Road) पर वाहनों की संख्या में बढ़ौतरी हुई है। 6 किमी लंबे इस रास्ते को 18 फीट से बढ़ाकर 22 फीट चौड़ा करने के लिए 17 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है और इसे आगे मुख्यालय भेज दिया गया है। जेसे ही इसकी स्वीकृति मिलती है, उसके आगे कार्रवाई शुरू की जाएगी।