हिसार सेक्टर-3 की आरडब्ल्यूए की नई कार्यकारिणी का गठन, रवि खन्ना बने प्रधान
HR Breaking News (Hisar News) : सेक्टर-3 (hisar Sector-3) में विकास कार्यों को गति देने और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए रविवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सेक्टर के पार्क में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने पेयजल, सीवरेज, सफाई व्यवस्था और खराब सड़कों जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का संकल्प लिया।
समस्याओं पर विस्तार से हुई चर्चा
बैठक में (hisar latest news) सेक्टर की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। स्ट्रीट लाइट, सड़कों की मरम्मत, पार्कों के रखरखाव और सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से मुलाकात कर मांगें रखी जाएंगी।
सुरेंद्र सिंह बने उप प्रधान
कार्यकारिणी (latest news hisar)में सुरेंद्र सिंह पूनिया को उपप्रधान, रवि खन्ना को प्रधान, महावीर सिंह शर्मा को सचिव और सुरेंद्र कुमार को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अन्य सदस्यों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया तथा सलाहकार के रूप में चयन किया गया।
सेक्टर की समस्याओं को लेकर नगर निगम अधिकारियों के साथ-साथ मेयर प्रवीण पोपली, विधायक सावित्री जिंदल और कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से भी मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि सेक्टरवासियों की सुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।