{"vars":{"id": "93802:4123"}}

बरवाला अग्रोहा रोड पर मिलेगी जाम से निजात, बनेगा ओवरब्रिज

Barwala Agroha Road :बरवाला अग्रोहा रोड मुख्य मार्ग है, जिस वजह से हर रोज यहां हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में यहां पर फाटक (Barwala Agroha Road) बंद होने से कई घंटो जाम लगा रहता है, लेकिन अब बरवाला अग्रोहा रोड पर जाम से जल्द ही निजात मिलने वाला है, क्योंकि यहां जल्द ही रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाने वाला है।
 

HR Breaking News (Barwala Agroha Road) बरवाला से अग्रोहा रास्ते पर रेलवे फाटक बंद होने से कई घंटो जो जाम लगा रहता है, उससे जल्द ही वाहनचालकों को निजात मिलने वाला है। अब जल्द ही बरवाला-अग्रोहा रोड पर ओवरब्रिज (Overbridge on Barwala-Agroha Road) का निर्माण किया जाने वाला है, जिससे वाहनचालकों और आमजनों की परेशानी कम होगी। खबर में जानिए ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कब से शुरू होने वाला है।

क्यों बनाया जाएगा यहां ओवरब्रिज


बीते दिनों श्री गोरक्षा सेवा समिति गौशाला (Cow Protection Service Committee Cowshed) में 17वें वार्षिक महोत्सव के मौके पर आयोजित गोपाष्टमी पूजन समारोह में पहुंचे PWD मंत्री (PWD Minister) ने यह ऐलान किया है। उनका कहना है कि यह व्यस्त रेलमार्ग है और यहां बड़ी संख्या में रेलगाड़ियों का आवागमन होता है। ऐसे में फाटक बंद होने पर जाम लगता है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में समस्या के समाधान के लिए यहां ओवर ब्रिज बनाया जाने वाला है।

 

मंत्री ने दी यह जानकारी 


मंत्री का कहना है कि गाय भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार रही है। गौ सेवा धार्मिक आस्था का ही विषय नहीं है, बल्कि समाज के हर एक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है। ऐसे में उन्होंने गौशालाओं को आर्थिक सहयोग के रूप में चेक वितरित किए हैं। श्री गोरक्ष सेवा समिति (Shri Gorakh Seva Samiti), अग्रोहा रोड बरवाला को 17 लाख 34 हजार 287 रुपए और श्री गोपाल गौशाला, टोहाना रोड को 17 लाख 45 हजार 323 रुपए के चेक भी सौपें हैं।

दिव्यांग गौशाला के लिए 5 लाख का ऐलान


साथ ही दिव्यांग गौशाला के लिए 500000 रुपये की सहायता (Assistance for handicapped cow shelter) देने का ऐलान किया है। रणबीर गंगवा का कहना है कि सीएम सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के साथ सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना है कि 12 दिसंबर को बरवाला में जनसभा आयोजित की जाने वाली है, जिसमें हलके के लोगों को कई सौगात देंगे।


ऐसे में मंत्री ने नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी है। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष, सेवानिवृत्ति आईपीएस, नगर परिषद, पूर्व अध्यक्ष ,एसडीएम और गौशाला प्रधान के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे हैं।