{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार सेक्टर 25 में सड़क, ड्रेनेज, पेयजल, इंफ्रा के लिए खर्च होंगे 72 करोड़ रुपये 

Hisar News : हिसार के सेक्टर 25 को विकास की नई रफ्तार देने के लिए करोड़ो रुपये के प्रोजेक्टों को मंजूरी मिली है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इस सेक्टर को मॉडल सेक्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। आगे खबर में चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से कि सेक्टर के किन कार्यों के लिए कितने रुपयों की मंजूरी मिली आदि विस्तार से- 
 

HR Breaking News (Hisar News) : रायपुर रोड (Raipur road news) पर विकसित  मॉडल सेक्टर-25 को आधुनिक, कमर्शियल हब के रूप में तैयार करने की कवायद तेज हो गई है। एचएसवीपी मुख्यालय सेक्टर की और से आंतरिक सड़कों के निर्माण, सीवरेज, पेयजल आदि के लिए 72 करोड़ रुपए के एस्टीमेट को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। अब विभाग फाइनल एस्टीमेट तैयार करने के बाद डीएनआइटी तैयार करेगा और इसके आधार पर निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।

 

टेंडर के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी (hisar sector-25 news)

 

सेक्टर को विकसित करने के लिए एचएसवीपी डिपार्टमेंट (HSVP news) की ओर से आंतरिक व बाहरी सड़के, पार्किंग सहित अन्य जरूरी विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा गया था। जांच के बाद मुख्यालय ने एस्टीमेट को मंजूरी दे दी है। अब संबंधित अधिकारियों की ओर से फाइनल एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इसके बाद टेंडर आमंत्रित कर ठेकेदार को काम सौंपने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

सेक्टर में इन सुविधाओं का होगा नेटवर्क तैयार

 

सेक्टर (hisar sector news) में केवल सड़के बनाने तक ही काम सिमित नहीं रहेगा। बिजली की लाइन, पानी की पाइपलाइन, सीवरेज और बरसात के पानी की निकासी समेत सभी बुनियादी सुविधाओं पर काम किया जा रहा है। अधिकारियों के (hisar sector  25 news) अनुसार इन सुविधाओं को सड़क निर्माण के साथ समन्वय में बनाकर विकसित करने की योजना है। जिससे बाद में सड़कों को खोदने की जरूरत ना पड़े।

इन कार्यों के लिए इतना जारी हुआ बजट 

 

जानकारी के अनुसार (sector 25 bnega commercial hub) इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए करीब 8 करोड रुपए, वाटर सप्लाई के लिए 11 करोड रुपए, ड्रेनेज सिस्टम के लिए 9 करोड रुपए और बाहरी सड़कों के लिए 31 करोड रुपए, आंतरिक सड़कों के लिए 44 करोड रुपए की मंजूरी दी गई है। 

मॉडल के सेक्टर के रूप में होगा विकसित (hisar new sector-25)

एचएसवीपी के एसडीओ नरेंद्र सिंह (HSVP SDO Narendra Singh) का कहना है कि हिसार का सेक्टर-25 को मॉडल सेक्टर के तौर पर विकसित करने के लिए यहां बड़े कमर्शियल प्लाट रखे गए हैं। भविष्य में शॉपिंग मॉल और एजुकेशन हब जैसी गतिविधियां विकसित होने की संभावना है। इसे पूरे तरीके से तैयार होने के बाद सिटी मॉडल्स की तरह यह हिसार के सबसे मॉडर्न व कमर्शियल हब के रूप में उभरेगा।