{"vars":{"id": "93802:4123"}}

चंडिगढ़ की तर्ज पर संवरेगा हिसार का सेक्टर 25, खर्च होंगे 187 करोड़ रुपये 

Hisar News : हिसार सेक्टर-25 (hisar sector 25) को अब चंडीगढ़ की तर्ज पर संवारे जाने की योजना है। इसके विकास पर अब 187 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन पैसों से सेक्टर में बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएगी। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 की तर्ज पर इस सेक्टर में सुविधाएं विकसित करने की योजना है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 
 

HR Breaking News (Hisar News) : शहर में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित सेक्टर 25 को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी है हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इस सेक्टर को चंडीगढ़ (Sector-17, Chandigarh)  की व्यावसायिक क्षेत्र की तर्ज पर विकसित करेगा। यह सड़क सीवरेज पर जल आपूर्ति और बरसात के पानी की निकासी सहित बुनियादी ढांचे पर कुल 187 करोड रुपए खर्च किए जाने की योजना है। इसके लिए पहले चरण में 78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी मिल चुकी है। जबकि दूसरे चरण के 109 करोड़ रुपए के प्रस्ताव अभी स्वीकृति की प्रक्रिया में है। 

जल्उ शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

पहले चरण में पेयजल आपूर्ति सीवरेज, ड्रेनेज और सड़को के निर्माण से जुड़े काम कराए जाएंगे। स्वीकृत राशि के तहत आंतरिक और बाहरी सड़कों के साथ अन्य जरूरी सुविधाओं का ढांचा तैयार किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार मंजूर कार्यों के जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद मौके पर विकास कार्य शुरू हो सकेंगे।

सेक्टर में होगा इन योजनाओं का विस्तार

सेक्टर-25 (hisar latest news) को प्लाटों तक सिमित नहीं रखा जाएगा। बल्कि यहां बड़े स्तर पर कारोबार से जुड़ी सुविधाएं विकसित करने की योजना है। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 के तर्ज पर 15x30 मीटर आकार के डिस्प्ले शोरूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा अलग-अलग आकार के व्यावसायिक प्लॉट भी प्रस्तावित है। इनमें 90 गज के चुनिंदा प्लांट के साथ ढाई सौ,350,538, 1000 और 1500 गज के प्लाट शामिल है। 

होटल कारोबार (HSVP) को बढ़ावा देने के लिए चार बड़े होटलों के लिए करीब 13 एकड़ जमीन निर्धारित की गई है। उनके लिए लगभग 15000 गज के आकार के प्लाट उपलब्ध कराने की योजना है। इसके साथ शॉपिंग मॉल और बहु मंजिला पार्किंग की सुविधा भी प्रस्तावित है। इन व्यवस्थाओं से सेक्टर में व्यवसाययिक गतिविधियों बढ़ाने और लोगों को एक स्थान पर कई सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। 

पहले भी लगा चुका बोली 

एचएसवीपी (HSVP NEWS) पहले सेक्टर के प्लाटों की ऑनलाइन बोली लगा चुका है। लेकिन निर्धारित रिजर्व प्राइस अधिक होने के कारण बोलीदाताओं ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। उस समय प्लाटो का रिजर्व प्राइस 2.5 लाख रुपए प्रति गज रखा गया था। इसके बाद प्राधिकरण ने कीमत कम करने का निर्णय लिया था कि प्लाटों की बिक्री का बढ़ावा मिल सके। 

8 साल पहले किया गया था डिजाइन तैयार

सेक्टर-25 का लेआउट  डिमार्केशन (Layout Demarcation of Sector-25) प्लान करीब 8 साल पहले तैयार किया गया था। लेकिन अब तक यहां विकास कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। शुरुआत में बुनियादी सुविधाओं के लिए 110 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बन गया था। बाद में यह राशि बढ़कर 1.36 करोड रुपए हुई और अब यह कुल अनुमानित खर्च 187 करोड रुपए तक पहुंच गया है। लेआउट प्लान में संशोधन के दौरान फायर स्टेशन, बूस्टिंग स्टेशन, ग्रेड सबस्टेशन, पुलिस स्टेशन, वेयरहाउस, अस्पताल और संस्थान से जुड़ी कुछ साइटों को हटाया गया है।

इन सुविधाओं को पास में प्रस्तावित सेक्टर-7 में विकसित करने की योजना है। सेक्टर-7 को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।