{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शेड विस्तार का कार्य शुरू, यात्रियो को मिलेगी राहत

Hisar News : हिसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शेड विस्तार का कार्य शुरू हो चुका है। इसके विस्तार होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे धूप, बारिश, गर्मी से यात्रियों को बचाव हो सकेगा। इसका कितना विस्तार होगा आदी पूरी जानकारी चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

 

HR Breaking News (Hisar News) : हिसार रेलवे स्टेशन (Hisar Railway Station) पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 (Platform Number-1) पर यात्रियों को धूप, गर्मी और बारिश से बचाने के लिए शेड बढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे की योजना के अनुसार प्लेटफॉर्म के दोनों छोर पर 36-36 मीटर अतिरिक्त शेड बनाया जाएगा। इससे प्लेटफॉर्म पर कुल 72 मीटर तक शेड का विस्तार होगा और इसकी लंबाई बढ़कर 232 मीटर हो जाएगी।

सिरसा की तरफ शुरू हुआ निर्माण कार्य

प्लेटफॉर्म नंबर-1 (hisar railway station Platform Number-1) पर शेड बढ़ाने का काम सिरसा की तरफ शुरू कर दिया गया है। यहां निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि हांसी की दिशा में अभी काम शुरू होना बाकी है। दोनों तरफ विस्तार पूरा होने के बाद प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए छायादार जगह पहले से अधिक उपलब्ध होगी।

लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा

अभी प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शेड की लंबाई कम होने के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों के कई कोच खुले हिस्से में खड़े होते हैं। ऐसे में इन कोचों में यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान परेशानी होती है। बारिश के समय यात्रियों को सामान लेकर भीगते हुए कोच तक पहुंचना पड़ता है, जबकि गर्मियों में तेज धूप में ट्रेन का इंतजार करना मुश्किल हो जाता है। शेड बढ़ने से प्लेटफॉर्म खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं, सामान लेकर यात्रा करने वालों को भी ट्रेन में चढ़ने-उतरने के दौरान कम परेशानी होगी।