स्मार्ट सिंचाई परियोजना तैयार, 106.28 करोड़ होंगे खर्च, 971 किसानों को मिलेगा लाभ
HR Breaking News (Hisar News) सिंचाई और जल संरक्षण को टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से लगातार कोशिश की जा रही है। अब हाल ही में स्मार्ट सिंचाई परियोजना तैयार की गई है, जिस पर 106.28 करोड़ का खर्चा आंका गया है। इस परियोजना (Hisar new projects) से 971 किसानों को लाभ हो सकता है और साथ ही कृषि क्षेत्र को लाभ मिल सकता है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
किन गांव में तैयार किया जा रहा है यह प्रोजेक्ट
दरअसल, बता दें कि हिसार (Hisar ki taja khabrein) जिले के गांव गावड़, कालवास और सिंघरान में 106.28 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट सिंचाई प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत हिसार के तीन सीवेज शोधन संयंत्रों से हर रोज 1.70 करोड़ लीटर शोधित पानी भूमिगत पाइपलाइनों के माध्यम से खेतों (Underground pipelines from farms) तक पहुंचाया जाने वाला है, जिससे 971 किसानों को और 1700 हेक्टेयर कृषि इलाकों को लाभ मिल सकता है।
सीएम सैनी के मार्गदर्शन से शुरू किया काम
सीएम के ओएसडी वीरेंद्र सिंह, बढ़खालसा ने गांव गावड़ में किसान संवाद कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी है कि सीएम नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन से शुरू किया गया है। गंगवा, सातरोड, डाबड़ा में मौजूद संयंत्र से आने वाले पानी को दबावयुक्त पाइप लाइनों के जरिए पहुंचाया जाने वाला है। इससे रिसाव और वाष्पीकरण से जो बर्बादी होती है, वह घटेगी और स्वचालित निगरानी और सॉफ्टवेयर बेस्ड वेतन प्रणाली से जल आपूर्ति में पारदर्शिता (transparency in water supply) आने की संभावना है।
बिजली के लिए जल उपयोगकर्ता समिति इतना करेगी भुगतान
प्रोजेक्ट के तहत किसान या जल उपयोगकर्ता समिति (water user committee) बिजली के लिए 1 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करेगी। वहीं, बाकी बिल हरियाणा सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने और HAU के जरिए किसानों को आधुनिक तकनीकों का ट्रेनिंग देने का भी प्रस्तावित है।
निर्माण काम शुरू होने के बाद प्रोजेक्ट को 8 महीने में पूरा करने का मकसद तय किया है। कार्यक्रम में सुभाष पनिहार, सुरेश अध्यक्ष, अजय गावड़, मंडल अध्यक्ष भूप सिंह, मुख्य अभियंता के साथ कई लोग भी मौजूद रहे हैं।