{"vars":{"id": "93802:4123"}}

दिवाली पर विशेष तैयारी, बाजारों में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए लगेंगे 9 नाके

traffic control on diwali :दिवाली का त्योहार नजदीक आ गया है। ऐसे में बाजारों में खूब रौनक देखने को मिलती है। प्रशासन की ओर से दिवाली पर ट्रैफिक को कंट्रोल (traffic control on diwali) करने के लिए खास तैयारी कर ली गई है। इसके लिए बाजारों में 9 नाके लगाए जाने वाले हैं। इसके अलावा बुजुर्गों-दिव्यांगो की सुविधाओं के लिए खास तैयारी कर ली गई है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (traffic control on diwali) दिवाली पास आते ही राजगुरु मार्केट में काफी भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैयारी कर ली गई है। अब राजगुरु मार्केट में ट्रैफिक कंट्रोल (Traffic control at Rajguru Market) के लिए 9 नाके लगाए जाने वाले हैं। इसके लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। चलिए खबर में जानते हैं कि राजगुरु मार्केट में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए क्या तैयारिंया की गई है।

हर एक नाके पर पुलिसकर्मी तैनात 


बता दें कि बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीते दिनों से ही चौपहिया वाहनों की एंट्री (Entry of four-wheelers) पर रोक लगा दी गई है। राजगुरु मार्केट और पास के बाजारों में बड़े वाहनों की रोकथाम के लिए 9 जगह नाके लगाए गए हैं। हर एक नाके पर तीन से चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

 

बुजुर्गों-दिव्यांगों के लिए चलेंगी 10 ई-रिक्शा


बुजुर्गों-दिव्यांगों के लिए 10 ई-रिक्शा (E-rickshaw for the elderly) चलाई जाने वाली है। बाजार की पार्किंग में पहले से खड़ी गाड़ियों को निकलवाने के लिए सिटी थाना के एडिशनल एसएचओ की ओर से मोर्चा संभाला गया है। आज से बाजार में गाड़ियां लेकर आने वाले वाहनचालकों के चालान काटे जाएंगे। हालांकि, बाइक पार्किंग के पास खड़ी रेहड़ियों से अव्यवस्था बनी है। दिवाली नजदीक है और अभी तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात नहीं की गई है।

 

अतिक्रमण व गलत पार्किंग वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई 


राजगुरु मार्केट (Hisar Rajguru Market) में व्यवस्था को संभालने के लिए बीते दिनों रामचंद्र पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे हैं। उन्होंने अतिक्रमण और गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त रूख अपनाया है। इस दौरान नो-पार्किंग जोन और सड़कों के बीच खड़ी गाड़ियों के मालिकों को बुलवाकर वाहन बाहर निकलवाए गए हैं। प्रशासन ने क्लियर किया है कि दिवाली तक चौपहिया वाहनों को मार्केट में आने नहीं दिया जाएगा।

पंजाबी धर्मशाला के सामने खाली जगह चिह्नित 


इसके साथ ही स्टाल लगाने के लिए पंजाबी धर्मशाला के सामने खाली जगह चिह्नित किया गया है, जहां मेजें लगाकर स्टाल संचालकों ने सामान को सेल करना शुरू किया है। बाजार में ट्रैफिक का भार काम करने के लिए ई-रिक्शा के संचालन को सीमित किया है। अब पूरे राजगुरु मार्केट में सिर्फ 10 चुनी हुई ई-रिक्शा (E-rickshaw at Rajguru Market) ही चलाई जाएंगी। जिन पर स्टिकर लगाए गए हैं, जिनका यूज वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और छोटे बच्चों को लाने ले जाने के लिए होगा।


दुकानदारों से ली जाएगी इतनी तहबाजारी फीस 


बता दें कि बिना परमिशन वाले या सवारियों को परेशान करने वाले ई रिक्शा चालकों की बाजार में एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। पानी के कैंपर, ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर आने वालों को सुबह 10:00 बजे तक ही बाजार में प्रवेश मिलेगा। नगर निगम (nagar nigam) ने दुकानदारों को दुकानों के बाहर बरामदों में सामान रखने की परमिशन दे दी है, जिसके लिए छोटे दुकानदारों से 500 और बड़े दुकानदार से 1000 रुपये तहबाजारी फीस ली जाने वाली है।

पर्चियां काटने के लिए लगाई 6 टीमें


फीस वसूलने और पर्चियां काटने के लिए 6 टीमें लगा दी गई है। राजगुरु मार्केट के व्यापारी शुभम कुमार, सोनू छाबड़ा, अजय कुमार,रमेश कुमार, दीपक गर्ग का कहना है कि पहले दिन व्यवस्था ठीक रही है। कुछ परेशानी आई, लेकिन ज्यादा परेशान करने वाली नहीं थी। उनका कहना है कि नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम (police administration team) दिवाली तक बाजार में व्यवस्था बनाए रखें।

दुकानदार और ग्राहकों की सुविधाओं पर गौर 


न्यू राजगुरु मार्केट आर्गेनाइजेशन (New Rajguru Market Organisation) के प्रधान का कहना है कि प्रशासन ने काफी व्यवस्था की है। दुकानों के बाहर बरामदों में सामान रखने के लिए बड़े दुकानदारों को 1000 रुपये, दुकानदारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। पंजाबी धर्मशाला के सामने फड़ लगाई जा रही है।


नगर निगम (Municipal council) के अतिरिक्त निगम आयुक्त का कहना है कि राजगुरु मार्केट में बाइक की पार्किंग के पास खड़ी होने वाली रेहड़ियों को हटाया जाने वाला है। जमीन पर सामान रखकर बेचने वालों को व्यवस्थित किया जाएगा। दुकानदार और ग्राहकों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।