{"vars":{"id": "93802:4123"}}

बच्चों के मन की बात समझने के लिए अब टीचर्स की लगेगी स्पेशल क्लास 

Hisar News : बच्चों के मन की बात समझने के लिए अब टीचर्स की स्पेशल क्लास लगाई जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की और से प्रशस्त पोर्टल से ट्रैनिंग की जाएगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 

 

HR Breaking News (Hisar News) : स्कूलों में दिव्यांग बच्चों (disabled children) को पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में समान अवसर देने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने नई पहल की है। इसके तहत अब स्कूल के प्रत्येक कर्मचारी को समावेशी शिक्षा से जुड़ा 30 मिनट का सेंसिटाइजेशन मॉड्यूल (Sensitization Module) रखना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने सभी स्कूलों को यह प्रक्रिया 3 दिसंबर 2026 तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रशिक्षण का मकसद स्कूल स्टाफ को विशेष जरूरत वाले बच्चों की कठिनाइयों, व्यवहार और उनकी आवश्यकताओं के प्रति जागरूक करना है, ताकि उन्हें स्कूल में किसी तरह का भेदभाव या अलगाव महसूस न हो।

दोबारा निर्देश किए जारी 

 

सीबीएसई (CBSE) ने इस संबंध में स्कूलों को पहली बार 5 अक्टूबर 2026 को निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद कई स्कूलों में अब तक स्टाफ की ट्रेनिंग पूरी नहीं हुई है। करीब 42 दिन गुजरने के बाद भी लंबित मामलों को देखते हुए बोर्ड ने दोबारा निर्देश जारी कर सभी संबंधित स्कूलों को निर्धारित समय में मॉड्यूल पूरा करवाने को कहा है।

बराबरी का व्यवहार करना सिखाएगा मॉड्यूल

 

अक्सर जानकारी के अभाव में शिक्षक और दूसरे कर्मचारी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समस्याओं को ठीक से समझ नहीं पाते। कई बार उनकी सीखने की गति या व्यवहार को कमजोरी समझ लिया जाता है। वहीं, कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा सहानुभूति दिखाकर उन्हें दूसरे बच्चों से अलग रखा जाता है। साथ ही विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य स्कूल गतिविधियों में भी बराबर भागीदारी का अवसर देने के प्रति जागरूक होंगे।

प्रशस्त पोर्टल पर उपलब्ध है वीडियो ट्यूटोरियल

सीबीएसई ने 30 मिनट के इस विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल को शिक्षा मंत्रालय के प्रशस्त पोर्टल (paashta portal) पर उपलब्ध करवाया है। स्कूल प्रमुख को अपने हेडमास्टर लॉगइन के माध्यम से पोर्टल पर जाना होगा। वहां वीडियो ट्यूटोरियल के विकल्प में यह मॉड्यूल मिलेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इसे केवल शिक्षकों तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि स्कूल के नॉन-टीचिंग स्टाफ (Non-teaching staff) सहित सभी संबंधित कर्मचारियों को भी दिखाना होगा।

बच्चों से संवाद और व्यवहार में आएगा सुधार

लर्निंग डिसेबिलिटी (learning disability) और दूसरी विशेष जरूरतों वाले बच्चों को कई बार अपनी परेशानी बताने में कठिनाई होती है। ऐसे में शिक्षकों और कर्मचारियों का संवेदनशील होना जरूरी है। प्रशिक्षण के जरिए स्टाफ को बच्चों की जरूरतों को पहचानने, उनकी बात समझने और सहयोगी रवैया अपनाने के बारे में जानकारी मिलेगी। इससे स्कूलों में ऐसा वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी, जहां विशेष आवश्यकता वाले बच्चे भी बिना झिझक पढ़ाई कर सकें और खुद को बाकी विद्यार्थियों के बराबर महसूस करें।