50 करोड़ की लागत से बना 220 केवी चिकनवास सब स्टेशन चालू, अब बिजली कट से मिलेगी राहत
hisar news :जिले के चिकनवास में बना 220 केवी का सब स्टेशन (220 kV substation) आखिरकार चालू हो गया है। इसके निर्माण पर 50 करोड़ की लागत आई है। इसके चालू होने से बिजली कट से राहत मिलेगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (hisar news) : जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गांव चिकनवास में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 220 केवी सब स्टेशन अब बिजली निगम (bijli nigam news) के हवाले कर दिया गया है। करीब दो साल से चल रहे निर्माण कार्य और तकनीकी प्रक्रिया के बाद मंगलवार को नोएडा की निजी कंपनी मैसेज लिव इंडिया (Private company Message Live India) ने इसे निगम अधिकारियों को हैंडओवर कर दिया। इस सब स्टेशन के चालू होने से 33 केवी के सात बिजलीघरों पर पड़ रहा अतिरिक्त लोड कम होगा। इससे सेक्टर-14 (Sector-14), लुवास, अग्रोहा, नंगथला, एयरपोर्ट, जाखोदखेड़ा और कालीरावण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।
दिल्ली जोन से एमएंडपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
सब स्टेशन का हैंडओवर करने से पहले दिल्ली जोन से एमएंडपी के एसई संदीप यादव (SE of M&P from Delhi Zone Sandeep Yadav) हिसार पहुंचे। उन्होंने चिकनवास स्थित बिजलीघर का निरीक्षण कर वहां स्थापित उपकरणों और तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच की। पूरी प्रक्रिया संतोषजनक पाए जाने के बाद निजी कंपनी ने टर्नकी आधार पर तैयार इस प्रोजेक्ट को कमीशन कर दिया। इसके बाद बिजलीघर के संचालन की जिम्मेदारी बिजली निगम के अधिकारियों को सौंप दी गई।
4.7 किलोमीटर लाइन से जोड़े गए दो सर्किट
इस परियोजना के तहत मय्यड़ से चिकनवास और चिकनवास से फतेहाबाद के बीच करीब 4.7 किलोमीटर क्षेत्र में दो सर्किट तैयार किए गए हैं। इन्हें लूप इन और लूप आउट व्यवस्था के तहत जोड़ा गया है। सब स्टेशन में दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, जिनकी क्षमता 100-100 एमवीए है। इनके माध्यम से आसपास के सात 33 केवी बिजलीघरों पर बिजली का लोड बांटा जा सकेगा। इससे मौजूदा सप्लाई व्यवस्था पर निर्भरता कम होगी और बिजली वितरण अधिक व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा।
गर्मी में बार-बार लगने वाले कटों से मिलेगी राहत
अब तक इन सात बिजलीघरों पर उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या और बिजली की मांग के चलते ओवरलोड की समस्या सामने आ रही थी। खासकर गर्मियों में लोड बढ़ने पर बार-बार बिजली कट लगाने पड़ते थे। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। चिकनवास बिजलीघर (Chikanwas Power Station) के शुरू होने से अतिरिक्त लोड का बंटवारा होगा। साथ ही वोल्टेज और बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है। इस परियोजना पर वर्ष 2024 में काम शुरू किया गया था।