{"vars":{"id": "93802:4123"}}

फोन एप के माध्यम से कचरे का फोटो अपलोड होते ही एजेंसी को मिलेगा नोटिस

Hisar News :हिसार में अब सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से सख्त रवैया अपनाया जाने वाला है। अब हिसार (Hisar News) में फोन एप के माध्यम से कचरे का फोटो अपलोड किया जाएगा और फोटो अपलोड होते ही एजेंसी को नोटिस मिलेगा। इस ऐप के जरिए शहर के कोने-कोने की सफाई व्यवस्था पर नजर रखी जा सकेगी।
 

HR Breaking News (Hisar News) हिसार की सफाई व्यवस्था (Sanitation system of Hisar) को बेहतर बनाने के लिए और लापरवाह एजेंसी पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम अब तकनीक का सहारा ले रही है। अब ऐप के जरिए सबंधित सफाई एजेंसी को ऑनलाइन नोटिस जारी हो जाएगा। जैसे ही खामी की फोटो अपलोड होगी तो तुरंत ही सिस्टम एक्टिव होगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

कैसे रखी जाएगी सफाई व्यवस्था पर नजर


दरअसल, आपको बता दें कि निगम की तरफ से एक विशेष मोबाइल ऐप लॉन्च (Corporation mobile app launched) किया है, जिसके माध्यम से शहर के कोने-कोने की सफाई व्यवस्था पर नजर रखे जाने वाली है। इसका एक्सेस निगम के सभी असिस्टेंट सैनिटरी इंस्पेक्टर (Assistant Sanitary Inspector) यानी कि एएसआई के पास रहने वाला है। नई व्यवस्था के अंतर्गत अब फील्ड में निकलने वाले हर ASI की लोकेशन एप के माध्यम से ट्रैक होगी।

 

एप के जरिए मिलेगा एजेंसी को ऑनलाइन नोटिस 


ASI जिस भी वार्ड या इलाके में जाएंगे, एप उनकी लाइव लोकेशन दर्ज करेगा। निरीक्षण के दौरान अगर कहीं सफाई व्यवस्था सही नहीं मिलती है, तो ऐसे में ASI को मौके पर फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड (Photograph and upload to ASI) करनी होगी। ऐप की बड़ी खासियत होगी कि खामी की फोटो अपलोड होते ही सिस्टम खुद एक्टिव हो जाएगा। एप के जरिए सफाई एजेंसी को तुरंत ऑनलाइन नोटिस जारी किया जाएगा।

 

किस तरह से काम करेगा ये ऐप


निरीक्षण के दौरान अगर कचरा उठाने वाली गाड़ी ढकी हुई नहीं मिलती है या फिर गाड़ी के साथ हेल्पर मौजूद नहीं है तो ASI तुरंत उसकी फोटो खींचकर ऐप पर डाल देंगे। शहर की सड़कों (Hisar Ki Taja Khabrein) पर सही ढंग से सफाई नहीं होने, कचरे के ढेर पड़े मिलने या कचरे में आग लगाए जाने की स्थिति में मौके की फोटो अपलोड की जाएगी।


जानिए मोबाइल ऐप की खासियत 


लाइव लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए ASI किस वार्ड (Features of mobile app) में और कितनी देर रुके, इसका पूरा रिकॉर्ड होगा। ऑन द स्पॉट एक्शन लिया जाएगा। यानी की गंदगी या कचरा जलता मिलने पर मौके से एजेंसी को नोटिस मिल जाएगा। फील्ड विजिट के नाम पर होने वाली खानापूर्ति पर रोक लगेगी, जिससे कार्य में पारदर्शित आएगी। इस ऐप से सफाई एजेंसी के साथ ही खुद निगम के फील्ड स्टाफ पर भी निगरानी रखी जायेगी।

एप के जरिए मिलेगी यह जानकारी


अक्सर यह शिकायत मिलती है कि अधिकारी फील्ड में जाने की बजाय दफ्तर में ही बैठकर रिपोर्ट तैयार करते हैं। अब एप के माध्यम से उच्च अधिकारी देख सकेंगे कि कौन सा ASI अपने क्षेत्र में कितना एक्टिव है।


नगर निगम (Municipal council) के कमिश्नर का कहना है कि मॉनिटरिंग के लिए हमने ऐप को तैयार किया है। ASI मौके से ही संबंधित एजेंसी को नोटिस भेज देंगे और अलग से निगरानी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी एप ट्रायल स्टेज पर है। जल्द ही डाटा ऑनलाइन कर इसे वर्किंग में लाया जाने वाला है।