{"vars":{"id": "93802:4123"}}

आईएमसी हिसार में नक्शे का झंझट होगा खत्म, रेडी टू मूव मिलेंगी फैक्ट्रियां

IMC Hisar :हिसार में अभी उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को सबसे पहले जमीन को खरीदना पड़ता है, उसके बाद नक्शे पास करवाने, फैक्ट्री बनाने जैसी सुविधाओं का इंतजाम करना पड़ता है, लेकिन अब आईएमसी हिसार (IMC Hisar) में नक्शे का झंझट पूरा खत्म किया जाने वाला है और फैक्ट्रियां भी रेडी टू मूव मिलने वाली है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (IMC Hisar) हिसार में एयरपोर्ट के पास बनने वाले इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (Integrated Manufacturing Cluster) में इन्वेस्टर्स और खास करके सूक्ष्म, लघु MSME के लिए तैयार कारखाने प्राप्त करने की योजना तैयार की है। वैसे तो पहले ही हिसार लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट हब बन रहा है। अब आईएमसी हिसार में नक्शे का झंझट भी खत्म किया जाने वाला है। अब हिसार में फैक्ट्रियां रेडी टू मूव मिलेंगी। 

औद्योगिक गलियारों के तहत 19 इंडस्ट्रियल क्लस्टर शामिल 


राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर (National Industrial Corridor) और विकास निगम लिमिटेड NICDC द्वारा शुरू की फैक्ट्री एज ए सर्विस FAAAS पहल के तहत रेडी टू मूव फैक्ट्री सुविधा विकसित करने के लिए निजी डेवलपर से इंटरेस्ट ऑफ एक्सप्रेशन EOI मांगे है। 


NICDC की इस योजना के अंतर्गत देश के कई औद्योगिक गलियारों के तहत आगामी 19 इंडस्ट्रियल क्लस्टर को शामिल किया है, जिसमें अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारा (Amritsar-Kolkata Industrial Corridor) के अंतर्गत हरियाणा का इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, हिसार, पंजाब का राजपूरा-पटियाला क्लस्टर, यूपी का प्रयागराज और बिहार का गया क्लस्टर भी शामिल है।

 

जानिए कैसे है भूमि को सेक्टर-वार विवरण 


साथ ही DMIC व अन्य कॉरिडोर जैसे धोलेरा, शेंद्रा-बिडकिन और ग्रेटर नोएडा भी सूची का पार्ट है। IMC के फर्स्ट फेज (First phase of IMC) में 1605 एकड़ भूमि पर क्लस्टर विकसित किया जाने वाला है। इसके तहत भूमि को सेक्टर-वार विवरण इस प्रकार है। 


औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स का विस्तार (Industrial and logistics expansion) 980.20 एकड़ में किया जाएगा। 


सड़के और यूटिलिटी का 231.26 एकड़ में, हरियाली एवं जल निकाय का 242.52, सार्वजनिक का 48.6 एकड़, कमर्शियल 39 एकड़, आवासीय का 34.9, सेवाएं 28.5 एकड़, कुल मिलाकर 1605 एकड़ में भूमि का यूज किया जाएगा।

 

कंपनियों का वार्षिक टर्नओवर 


इस प्रोजेक्ट के लिए NICDC ने उच्च क्षमता वाले निजी डेवलपर्स के एम्पैनलमेंट के लिए नियम को तय किया है। डेवलपर के पास बीते 15 सालों में 10 लाख वर्ग फुट निर्मित और परिचालनरत इलाके का अनुभव होना जरूरी है, जिसमें एक प्रोजेक्ट दो लाख वर्ग फुट या उससे ज्यादा विनिर्माण उपयोग वाला हो।

इसके साथ ही भाग लेने वाली कंपनियों का वार्षिक टर्नओवर फाइनेंशियल ईयर (Annual Turnover Financial Year) 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के दौरान 100 करोड़ रुपए होना चाहिए।
इस प्रक्रिया में लीज बेस्ड विकास, राजस्व साझेदारी, संयुक्त उद्यमी या निवेशक-ऑपरेटर मॉडल जैसे कई व्यावसायिक ऑप्शनों का समावेश किया है।

मध्यम उद्योग MSME को मिलेंगे बड़े लाभ


एयरपोर्ट के पास 298 एकड़ में विकसित हो रहे IMC के लिए फैक्ट्री एज ए सर्विस कॉन्सेप्ट एक बड़ा ट्रॉनिंग प्वाइंट है। महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और रेल रोड कनेक्टिविटी (rail road connectivity) के बीच मौजूद होने की वजह से हिसार पहले ही लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट हब बन रहा है। तैयार फैक्ट्री परिसरों की उपलब्धता से छोटे और मध्यम उद्योग MSME को बड़े लाभ मिलेंगे, जिनके पास भूमि और भवन निर्माण के लिए बजट नहीं होता है।

नए उद्योग की स्थापना के लिए करना पड़ता है ये काम 


वह अपनी पूंजी का यूज सीधे तौर पर तकनीक, गुणवत्तापूर्ण मशीनरी और मानव संसाधन (human resources) जुटाने में कर सकेंगे। वैसे तो किसी नए उद्योग की स्थापना के लिए उद्यमी को पहले जमीन को खरीदना पड़ता है, उसके बाद नक्शा कराकर फैक्ट्री भवन बनवाना होता है। कई अनुमतियों के चक्कर में महीने या साल भर का वक्त लग जाता है।


FAAAS मॉडल के अंतर्गत नीचे डेवलपर द्वारा सुविधाओं से लैस फैक्ट्री शेड, मॉड्यूलर इंडस्ट्रियल यूनिट्स और मल्टी टेनेंट फैक्ट्री परिसर पहले से ही तैयार किए जाने वाले हैं। उद्यमी इन परिसरों को लीज पर लेकर अपनी मशीनरी स्थापित कर सकेंगे और बिना किसी देरी के उत्पादन शुरू कर सकेंगे।