Hisar Railway Station पर प्लेटफॉर्म की बढ़ेगी लंबाई, नया शेड भी बनेगा
HR Breaking News (Hisar Railway Station) हिसार रेलवे स्टेशन पर लगातार डेवलपमेंट के कार्य किए जा रहे हैं। हरियाणा के हिसार में रेलवे स्टेशन पर अब एक और कार्य किया जाएगा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 का विस्तार किया जाएगा। इसको 500 मीटर से ज्यादा लंबा बनाया जाएगा। प्लेटफार्म का पुनर्निर्माण करने के साथ ही शेड भी बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों को काफी लाभ होगा। यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेन में चढ़ते समय अतिरिक्त बोगियों तक पहुंच सकेंगे। रेलवे स्टेशन पर लंबाई बढ़ने से ज्यादा बोगियां वाली ट्रेनों का ठहराव भी हो सकेगा, जिससे प्लेटफार्म के माध्यम से ही यात्री इस ट्रेन में आ जा सकेंगे।
150 मीटर बढ़ाई जाएगी लंबाई (Platform Update)
हिसार के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 6 नंबर (Platform 6 Number) की लंबाई फिलहाल 350 मीटर है। इसको अब और ज्यादा बढ़ाया जाएगा। प्लेटफार्म की लंबाई दोनों दिशाओं में बढ़ेगी। हांसी की तरफ 109 मीटर व सिरसा की तरफ 78 मीटर लंबाई बढ़ाई जाएगी। इससे यह 500 मीटर से भी ज्यादा लंबी हो जाएगी। बता दें कि अब कम लंबाई होने के कारण ज्यादा बोगी वाली ट्रेनों का संचालन इस प्लेटफार्म से नहीं किया जा रहा है। ऐसे में इसका विस्तार होने से यहां लंबी ट्रेनें, जो ज्यादा बोगियां वाली हैं उनका संचालन किया जा सकेगा, जिससे यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
प्लेटफार्म का किया जाएगा पुनर्निर्माण (Hisar Railway station Platform number 6)
लंबाई बढ़ने के साथ-साथ पूरे प्लेटफार्म का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कार्य शुरू हो चुका है। प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने (Platform 6 Railway Station) के साथ ही इस पर नए सिरे से काम किया जाएगा। प्लेटफार्म जहां से टूटा हुआ है, अब वह समस्या खत्म हो जाएगी और इस पर नई टाइल लगाई जाएंगी और अन्य सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जाएगा।
बनाया जाएगा नया शेड (Railway Station Hisar News Update)
प्लेटफार्म पर नई टाइल (Railway Station Hisar News Update) लगाने के साथ नया शेड भी बनाया जाएगा। नए शेड के निर्माण के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए बेस तैयार कर दिए गए हैं। शेड बनने से यात्रियों को बारिश में धूप से बचाव की सुविधा मिलेगी व ट्रेन के लिए इंतजार करना पड़ेगा तो परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। कुछ समय पहले यहां पर एसी रूम भी बनाया गया है।