हिसार आजाद नगर की मुख्य सड़क का टेंडर जारी, 22.70 करोड़ रुपए से होगा निर्माण, लाखों लोगों को होगा लाभ
HR Breaking News (Hisar Azad Nagar News) हिसार के राजगढ़ रोड पर लंबे समय से वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को खराब सड़क व इससे उठने वाली धूल का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी के मौसम में जहां एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है, दूसरी तरफ रोड से उठने वाली धूल एक अंधड़ की तरह लोगों के जीवन को प्रभावित करती रहती है।
यहां से गुजरने वाले दो पहिया वाहन चालक समेत हजारों लोगों को रोजाना इस धूल से दो-चार होना पड़ता है। स्थानीय लोगों के लिए तो यहां कारोबार करना भी मुश्किल हो रहा है। अब लोगों को इन समस्याओं से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है। राजगढ़ रोड पर सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी हो गया है
विधायक बोले गुणवत्ता के साथ होगा सड़क का निर्माण (Azad nagar road hisar)
दूसरी तरफ नलवा हलके के विधायक रणधीर पनिहार की तरफ से कहा गया है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा। सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप होगा, ताकि लंबे समय तक सड़क बेहतर चल सके। उन्होंने कहा कि आजाद नगर की मुख्य सड़क यहां के लोगों के आवागमन का एक महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। स्थानीय निवासियों के लिए भी यह एक प्रमुख मार्ग है। सड़क बेहतर होने से लोगों को आने जाने में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी। विधायक की तरफ से कहा गया कि समग्र विकास करवाना और लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है।
जल्द होगा निर्माण शुरू
हिसार के राजगढ़ रोड (Hisar Rajgarh road news) पर लंबे समय से लोग गड्ढे से परेशान है। यहां सड़क खोदने के बाद पत्थर बिछाकर छोड़ दिए गए हैं। रोजाना वाहनों से धूल मिट्टी उड़ती है, जिससे आम व्यक्ति को गंभीर बीमारी तक की समस्या होने का खतरा पैदा हो रहा है। आजाद नगर के मुख्य सड़क के निर्माण को लेकर टेंडर जारी हो गया है और आगामी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। सड़क के निर्माण पर करीब 22.70 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
कहां से कहां तक होगा सड़क का निर्माण (Hisar to Rajgarh Road Update)
सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से कराया जाएगा। इसमें सेक्टर 15 के मोड़ से लेकर राजगढ़ रोड पर गंगवा के पार तक सड़क बनेगी। सड़क निर्माण के अलावा सड़क के दोनों तरफ लाइटिंग और डिवाइडर का भी काम किया जाएगा। इस पर करीब 12 से 13 करोड़ रुपए खर्च होंगे।